Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

द ट्रिब्यून के पूर्व संपादक हरि जयसिंह का निधन, गुरुग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार और ‘द ट्रिब्यून’ के पूर्व संपादक हरि जयसिंह (85) का निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर 17-A के अतुल कटारिया चौक स्थित श्मशान घाट पर शाम 5:30 बजे किया गया।

हरि जयसिंह ‘द ट्रिब्यून’ के संपादक के रूप में लगभग नौ वर्षों तक जुड़े रहे और इस दौरान अखबार को नई दिशा दी। उनका जन्म 29 मार्च 1940 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था और शिक्षा कोलकाता में प्राप्त की थी।

अपने लंबे पत्रकारिता करियर में उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’, ‘नेशनल हेराल्ड’, ‘मॉर्निंग टेलीग्राफ’ और लंदन के ‘द गार्जियन’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। राजनीति और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी पकड़ रही।

हरि जयसिंह ने दो किताबें भी लिखीं—‘Pitfalls of Indian Democracy: Bapu to Anna’ और ‘India after Indira: The Turbulent Years, 1984-1989’, जो भारतीय लोकतंत्र और राजनीतिक बदलावों पर केंद्रित हैं।

वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन