Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

टाइम्स नाउ के संवाददाता हर्षल भदाणे की सड़क हादसे ने ली जान

हाराष्ट्र स्थित धुले में टाइम्स नाउ के पत्रकार हर्षल भदाणे पाटिल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. धुले-औरंगाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से उड़ा दिया, जिसमें हर्षल की जान चली गई.

इस भीषण सड़क हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

टाइम्स नाउ मराठी में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हर्षल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी. वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे. परिवार में उनके पीछे बूढ़े माता-पिता और पत्नी हैं.

हर्षल के निधन के बाद परिवार सदमें में है वहीं टाइम्स नाउ मराठी की टीम समेत पूरी पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है. उन्होंने 10 वर्षों से ज्यादा समय तक पत्रकारिता में योगदान दिया. हाल ही सम्पन्न हुई लोकसभा और विधानसभा की रिपोर्टिंग में भी काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन