Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ नवभारत से हिमांशु, आशीष और भारत 24 से युवराज सिंह के बारे में सूचनाएं

नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े दो अहम पत्रकारों ने चैनल को अलविदा कह दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, चैनल के चर्चित एंकर हिमांशु दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसी चर्चा है कि वह जल्द ही देश के प्रमुख न्यूज़ नेटवर्क ‘आजतक’ के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इसी के साथ, चैनल में रनडाउन की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष दुबे ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके भी ‘आजतक’ ज्वाइन करने की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन फिलहाल इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है।


इधर, युवा पत्रकार युवराज सिंह ने ‘भारत 24’ चैनल के साथ अपने करियर की नई शुरुआत की है। उन्होंने डिजिटल टीम में कंटेंट राइटर के तौर पर जॉइन किया है। इससे पहले युवराज ‘MH One News’ में सब एडिटर और ‘हिन्दी ख़बर’ में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं।

वह इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘दिल्ली तक’ में इंटर्न रह चुके हैं और कई राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के आईटी सेल के साथ भी कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ाव रख चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन