Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 नेटवर्क से पत्रकार हिमांशु दीक्षित और कुबूल अहमद के बारे में सूचनाएं!

टीवी9 समूह से दो पत्रकारों के बारे में सूचनाएं हैं। एक ने समूह छोड़ दिया है तो दूसरे ने ज्वाइन किया है। इनका नाम है हिमांशु दीक्षित और कुबूल कुरैशी।

हिमांशु दीक्षित ने ग्रुप का डिजिटल प्लेटफार्म न्यूज9 ज्वाइन किया है। हिमांशु को संस्थान में बतौर एसोसिएट एडिटर की पोजीशन पर नियुक्ति मिली है।


पत्रकार कुबूल अहमद ने टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल से इस्तीफ़ा दे दिया, वो टीवी 9 में एसोसिएट एडिटर की भूमिका में कार्यरत थे, 9 जुलाई उनका आख़िरी दिन था, पाणिनी आनंद के साथ जून 2023 में टीवी 9 जॉइन किए थे।

इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल विंग Aajtak डिजिटल में अस्टिटेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं और साथ ही Tak के यू-ट्यूब चैनल्स को भी सेवाएं दे रहे थे।

इससे पहले कुबूल, लोकस्वामी पत्रिका और हरिभूमि अखबार में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं। उन्हें टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है। वह चैनल वन में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार से ताल्लुक रखने वाले कुबूल अहमद कानपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन