Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

आगरा से चीफ रिपोर्टर हिमांशु त्रिपाठी ने News 18 को कहा अलविदा

News 18 के आगरा व अलीगढ़ मण्डल के चीफ रिपोर्टर हिमांशु त्रिपाठी ने इस्तीफ़ा दे दिया है। वे अप्रैल 2016 से इस संस्थान में कार्यरत थे। मालूम चला है कि वो जल्द ही नई पारी की शुरुआत नये संस्थान के साथ करेंगे।

हिमांशु त्रिपाठी के पास आगरा व अलीगढ़ मंडल की ज़िम्मेदारी थी । इससे पहले हिमांशु  बतौर सीनियर सब एडिटर अमर उजाला आगरा में 2007 से 2012 तक व अमर उजाला मथुरा में 2012 से 2016 तक बतौर ब्यूरो चीफ कार्य कर चुके हैं। हिमांशु अपनी एक्सक्लूसिव खबरों के लिए जाने जाते हैं।

मूल रूप से अंबेडकर नगर (यू.पी.) के निवासी  हिमांशु त्रिपाठी साफ़ एवं स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। हिमांशु ने अपनी सेवाएँ झारखंड व पटना में दैनिक जागरण में बतौर प्रादेशिक इंचार्ज के रूप में दी थी। दैनिक जागरण अख़बार में सिलीगुड़ी क्षेत्र में लांचिंग में उनका विशेष योगदान था।

हिमांशु त्रिपाठी ने यह जानकारी सोशल प्लेटफ़ार्म X के ज़रिए साझा की है व उन्होंने अपने संपादक सहित सभी का शुक्रिया भी अदा किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन