Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

दंगा भड़काने के लिए हिंदू महासभा वालों ने खुद ही गाय काट दिया!

हिमांशु कुमार-

इंडिया टुडे द हिंदू समेत अनेकों न्यूज़ पोर्टल पर यह खबर प्रकाशित हुई है। दंगा भड़काने के लिए हिंदू महासभा वालों ने आगरा में खुद ही गाय को काटा।

हिंदू महासभा आरएसएस का सहयोगी संगठन है। आरएसएस भाजपा का पितृ संगठन है। भाजपा सत्ताधारी दल है। मतलब सत्ता में बैठे लोग ही दंगा भड़का रहे हैं।

इसका उद्देश्य क्या हो सकता है ?

बस यही आपने समझ लिया तो आपके जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे क्योंकि यह गाय हिंदू धर्म देशभक्ति की बात करने वाले लोग आप को बेवकूफ बनाकर अपनी मुट्ठी में सत्ता कर लेते हैं और फिर अडाणी जैसे पूंजीपतियों को देश की सारी संपत्ति लुटा देते हैं और आप डरते रहें इसलिए यह खुद आपके लिए डर पैदा करते हैं।

कहीं बम विस्फोट करते हैं कहीं आतंकवादी घटनाएं करते हैं कहीं गाय काटते हैं। इन्होंने ही महात्मा गांधी की हत्या की मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश की।

मालेगाव मक्का मस्जिद समझौता एक्सप्रेस समेत देश में अनेकों आतंकवादी घटना इन लोगों ने खुद करी और मुसलमानों को बदनाम किया। आज इन्हीं आतंकवादियों का राज है।

पुलिस एनआईए आईबी सीबीआई कोर्ट इन आतंकवादियों के कब्जे में है इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता जेल में है। इनकी पोल खोलने वाले जनता को जगाने वाले सच बोलने वाले लोगों को डराया जा रहा है जेलों में डाला जा रहा है।

देश को आतंकवाद से मुक्त करना है नफरत से आज़ाद करना है तो देश की सारी जनता को मिलकर इन आतंकवादियों के खिलाफ लड़ना ही पड़ेगा। अपने बच्चों को आतंकवादियों के भरोसे छोड़ कर मत जाइए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन