Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

छुट्टी को तरस रहे सिद्धार्थनगर हिन्दुस्तान अखबार के संवाददाता

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के हिन्दुस्तान अखबार में कार्य कर रहे रिपोर्टर पिछले एक माह से अधिक समय से छुट्टी को तरस रहे हैं। रिपोर्टर के लिए न धूप है न गर्मी है। बस ऊपर से आ रहे आदेशानुसार कार्य लेने के लिए खून निचोड़ा जा रहा है।

जिला प्रभारी इंद्रमणि पांडेय के 80 वर्षीय पिता जी की मार्च माह में स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता के उपचाराधीन होने पर जिला प्रभारी 18 मार्च को छुट्टी पर चले गये। एक माह बाद 16 अप्रैल को इन्होंने ज्वाइन किया और 17 अप्रैल को इनके पिता का देहांत हो गया। एक बार फिर इनकी छुट्टी बढ़ गई है। अब यह आगे कब लौटेंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

जिला प्रभारी के लंबी छुट्टी पर होने के बाद गोरखपुर यूनिट के संपादक राकेश पाल को अपने ही संवाददाताओं पर तरस नहीं आ रहा है। वह जिला प्रभारी के ड्यूटी से न लौटने तक गोरखपुर से किसी स्टाफर को भेजने की बजाए संवाददाताओं का खून चूस रहे हैं। सवा माह से अधिक समय से छुट्टी के लिए तरस रहे संवाददाता संतोष, आसिफ, सुजीत, अमित का खून इस कदर चूसा जा रहा है कि लोग डिप्रेशन में हैं। यह सभी अपनी सेहत खराब कर अखबार का पेज निकलवा रहे हैं, लेकिन ऊपर से कोई इनका हाल तक जानने वाला नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन