Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इसी महीने बदल जाएगा हिन्दुस्तान टाइम्स के ऑफिस का पता!

हिन्दुस्तान टाइम्स के कार्यालय का पता बदलने वाला है. अब इसका ऑफिस केजी मार्ग की बजाय दिल्ली साउथ के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित लोट्स टावर में शिफ्ट होने जा रहा है.

तैयारियां जोर-शोर से शुरू हैं. इनपुट है कि पुराना ऑफिस इसी महीने के आखिर में शिफ्ट हो जाएगा. फिलहाल सूचना है कि नए ऑफिस में एचटी सिटी और मिंट की टीम बैठेगी.

बता दें कि अभी तक हिन्दुस्तान टाइम्स का ऑफिस दिल्ली के केजी मार्ग पर बना हुआ था. यह 1975 से निरंतर चल रहा था. इसे करीब 50 साल पहले प्रख्यात आर्किटेक्ट हबीब रहमान द्ववारा एचटी हाउस के बतौर डिजाइन किया गया था.

हबीब रहमान भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रिय आर्किटेक्ट थे. उन्होंने विकास मीनार, डाक तार भवन, आरके पुरम सेक्शंस, चिड़ियाघर और एजीसीआर जैसी फेमस इमारतों और जगहों का निर्माण किया है.

पंडित जवाहरलाल नेहरू के पसंदीदा आर्किटेक्ट रहमान ने दिल्ली में कई अन्य प्रमुख इमारतों को भी डिजाइन किया था, जिनमें एजीसीआर बिल्डिंग, विकास मीनार, डाक तार भवन, चिड़ियाघर और आरके पुरम के सेक्शंस शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन