Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आईएनएच के न्यूज़ एडिटर हितेश व्यास का इस्तीफा, नई पारी का ऐलान जल्द

रायपुर : हरिभूमि ग्रुप के आईएनएच न्यूज़ चैनल से हितेश व्यास ने इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चेहरे हितेश व्यास बतौर न्यूज़ एडिटर पदस्थ थे। हितेश व्यास का जाना आईएनएच न्यूज़ के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वे यहां कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे।

उनका अगला कदम क्या होगा, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही किसी रीजनल न्यूज़ चैनल में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। नई पारी का ऐलान जल्द हो सकता है।

हितेश व्यास ने राजस्थान, हैदराबाद, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में काम किया है। वे सीनियर न्यूज़ एंकर होने के साथ इनपुट एडिटर, आउटपुट एडिटर, स्टेट हेड और न्यूज़ एडिटर रह चुके हैं। उन्होंने ईटीवी राजस्थान, जी 24घंटे छत्तीसगढ़, आईबीसी 24, ईटीवी भारत और आईएनएच न्यूज़ में सेवाएं दी हैं।

नई पारी के बारे में पूछने पर हितेश व्यास ने सिर्फ इतना कहा कि ” सीढ़ियां उन्हें मुबारक जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है… जिनकी मंजिल आसमान है, उसे रास्ता खुद बनाना है। इंतजार करिए।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन