Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कटोरा लेकर Hotel Sahara Star पर करेंगे प्रदर्शन

विगत 18 महीनों से प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत विफल होने के बाद अब सहारा इंडिया कामगार संगठन ने प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की जंग का एेलान कर दिया है। संगठन ने इसकी सूचना सहारा प्रबंधन सहित मुंबई पुलिस आयुक्त वा मु्ख्यमंत्री वा श्रममंत्री को भी दे दी है।  

विगत 18 महीनों से प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत विफल होने के बाद अब सहारा इंडिया कामगार संगठन ने प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की जंग का एेलान कर दिया है। संगठन ने इसकी सूचना सहारा प्रबंधन सहित मुंबई पुलिस आयुक्त वा मु्ख्यमंत्री वा श्रममंत्री को भी दे दी है।  

सहारा इंडिया कामगार संगठन के अध्यक्ष विशाल मोरे के अनुसार वह लगभग 18 महिने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं जब कभी दबाव ज्यादा बढा तब तब प्रबंधन ने 5-10 हजार रुपये की मदद करके मुंह मोड लिया। इन 18 महीनों में कर्तव्ययोगियों और उनके परिवार की क्या दुर्दशा हो गई, घर में रोटी नहीं होने से हम सड़कों पर आये, कोई देखने नहीं आया।

हम इस दौरान सहारा इंडिया परिवार के मुखिया व उनके बेटे सीमांतो राय से मिल कर अपनी व्यथा बता चुके लेकिन उन्होंने हमारी परेशानियों को समझने के बजाय कर्मचारियों को धमकाना यूनियन में फूट डालने वा बाऊसरों की मदद से गोरेगांव  आफिस खाली कराने की धमकी दे  है हम तो मर ही रहे हैं लेकिन अब लड कर वा पूरे दुनिया के सामने सहारा इंडिया परिवार की छत के नीचे हो रहे भंयकर अन्याय व शोषण को उजागर करेंगें।

सहारा कामगार संगठन के महासचिव वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार यूनियन अपने सदस्यों के साथ 7 मार्च को सहारा के नये ड्रेस कोड चड्डी बनियान हाथ में कटोरा वा सहारा इंडिया परिवार की टाई लगाकर सीमांतो राय को अपना निवेदन देगें। मुंबई वा अन्य कई जगहों से आने वाले कर्मचारी सात मार्च को सहारा स्टार होटल सांताकृज एयरपोर्ट पर इकठ्ठा होगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। संगठन के इस आंदोलन के लिए एयरपोर्ट अथारिटी वा पुलिस की इजाजत ली जा चुकी है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. TEHSEEN ZAIDI

    March 9, 2016 at 4:56 am

    आश्वासन से पेट भरने लगे तो किसान अपना धान रखकर भी भूखा मर जायेगा…जी हां कुछ ऐसा ही हो रहा है सहारा ग्रुप के साथ क्योकि सहारा छोडे कई महीने हो गए बकाया देने में सिर्फ आश्वासन ही मिला है…सोचने वाली बात ये है कि क्या सहाराश्री जी के साइन से जो आश्वासन का लेटर जो आता है वो उनकी जानकारी में भी रहता है या नही…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन