Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेतनमान के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एचटी मीडिया के पांच कर्मियों की सेवा समाप्त

पिछले सप्ताह हिन्दुस्तान टाइम्स नोएडा-दिल्ली में इंकऱीमेंट के लैटर सबको बांट दिए गए, लेकिन साथ ही यहां के एचटी आफिस दिल्ली से 4-5 लोगों को तुरंत प्रभाव से नौकरी से टरमिनेट भी कर दिया गया। इन लोगों का एक कसूर था कि इन बेचारे भोले कर्मचारियों ने पिछले दिनों यहां प्रबंधन के खिलाफ मजीठिया वेतनमान न देने पर सुप्रीम कोर्ट में शिकायत कर दी थी, जो कि यहां कि उच्च प्रबंधकीय वर्ग को कतई पसंद नहीं। 

प्रबंधन मान बैठा है कि कर लो, क्या कर लोगे, हम मजीठिया के हिसाब से वेतन आदि नहीं देंगे। और वाकई उसने ऐसा कर भी दिखाया। किसी को भी मजीठिया के हिसाब से एचटी और एचएमवीएल में भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। मानना पड़ेगा कि इन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी बढ़कर खुद का न्याय ठीक लगता है। 

अब सवाल ये है कि क्या किसी में दम बाकी है, जो कि यहां के शोषित कर्मचारियों को मजीठिया के अनुसार वेतन दिलवा पाए। न तो मोदी सरकार में और न ही खुद कांग्रेस में ऐसा कोई दिखता है, जो इसको लागू करवाने की ताकत रखे। सब डरते हैं भाई। किसी में भी हिम्मत नहीं। सवाल यह भी उठता है कि फिर क्या फायदा ऐसे कानून का और क्या फायदा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिसे वो लागू भी नहीं करवा पाए। क्या किसी के पास इन सवालों के जवाब हैं?

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. name

    June 3, 2015 at 8:48 pm

    :-* :-* 😳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन