Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एचटी मीडिया समूह ने ‘Fever FM’ बंद करने का फैसला रोका

एचटी मीडिया लिमिटेड ने चेन्नई में अपने एफएम रेडियो स्टेशन ‘Fever FM’ को बंद करने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। कंपनी ने यह जानकारी 24 दिसंबर 2025 को शेयर बाजारों को दी गई अपनी आधिकारिक सूचना में दी।

कंपनी ने बीएसई और एनएसई को बताया कि पहले योजना के मुताबिक 24 दिसंबर से चेन्नई का यह रेडियो स्टेशन बंद किया जाना था, लेकिन अब इस निर्णय को अस्थायी रूप से टाल दिया गया है।

एचटी मीडिया की सब्सिडियरी कंपनी HT Music and Entertainment Company Limited (HTME) ने इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को रेडियो लाइसेंस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लाइसेंस सरेंडर करने और स्टेशन बंद करने के इरादे की जानकारी कंपनी ने 25 नवंबर 2025 को शेयर बाजारों में दी थी।

हालिया फाइलिंग में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस सरेंडर से जुड़ी सूचना पहले ही साझा की जा चुकी है, लेकिन रेडियो स्टेशन के संचालन को बंद करने का फैसला फिलहाल अमल में नहीं लाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस फैसले के पीछे के कारणों या भविष्य की किसी नई समयसीमा को लेकर कोई विवरण नहीं दिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन