Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गैलेंट समूह में आईएएस अफ़सरों ने खपाई सौ करोड़ की काली कमाई!

मनीष श्रीवास्तव-

लखनऊ : पेश हैसंदेश वाहककी आज की खबर.. गैलेंट समूह में कुछ वरिष्ठ गरिष्ठ टाइप के आईएएस की कारगुजारियां भी सामने आयी हैं। प्रारम्भिक जांच के दौरान व्हाट्सऐप चैट और दस्तावेजों समेत पूछताछ में तकरीबन सौ करोड़ की काली कमाई खपाने की बात सामने आई है।

ये भी सूचना है कि एक एजेंसी में पहले इन अफसरों और गैलेंट के गठजोड़ की गम्भीर शिकायत आयी थी। लेकिन एजेंसी के बड़े अफसरों ने शिकायत के करंट को देखते हुए झटका लेने से हाथ पीछे खींच लिए।

आयकर ऑपरेशन बाबू साहब के तहत इन अफसरों पर शिकंजा कस सकता है। आयकर वाले अफसर बड़े टाइट हैं। इनकी रिपोर्ट आयकर के दिल्ली मुख्यालय भेजी गई है। बाकी मैं भी उस एजेंसी वाली शिकायत की खोजबीन में जुट गया हूं। जिसमें तीन अफसरों का जिक्र था।

मिल गयी तो मैं 440 वोल्ट का करंट का झटका सहने को भी तैयार रहता हूं हमेशा। जिसके लिए जेल जाना सदैव “पत्रकारिता के पद्म विभूषण सम्मान” के बराबर है। उसकी डिक्शनरी में डर नाम का शब्द कभी रहा ही नहीं। अपना काम ईमानदारी से करिए। बाकी प्रभु इच्छा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन