Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आईआईएमसी के लिए आखिरी डेट 8 मई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए हाल ही में आवेदन मंगवाए हैं। आईआईएमसी के विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2015 निर्धारित की गई है। प्रिंट, टीवी, रेडियो समेत विभिन्न संचार माध्यमों से जुड़कर जर्नलिज्म करने या एड एजेंसीज, कॉरपोरेट कंपनियों व एनजीओज  से  जुड़कर एडवर्टाइजमेंट या पब्लिक रिलेशन के फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से पढ़ाई कर सकते हैं। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए हाल ही में आवेदन मंगवाए हैं। आईआईएमसी के विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2015 निर्धारित की गई है। प्रिंट, टीवी, रेडियो समेत विभिन्न संचार माध्यमों से जुड़कर जर्नलिज्म करने या एड एजेंसीज, कॉरपोरेट कंपनियों व एनजीओज  से  जुड़कर एडवर्टाइजमेंट या पब्लिक रिलेशन के फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से पढ़ाई कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास क यूनिकेशन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है, जो कि कम्यूनिकेशन से जुड़े प्रमुख कोर्सेज करवाता है। संस्थान के कोर्सेज के उपरांत स्टूडेंट्स को पीजी डिप्लोमा दिया जाता है, जिसे देशभर के प्रमुख मीडिया संस्थानों एवं कंपनियों में मान्यता प्राप्त है। संस्थान की शाखाएं- नई दिल्ली, ढेंकनाल (ओडिशा), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), जम्मू  (जम्मू-कश्मीर) व कोट्टयम (केरल)।

आईआईएमसी में आवेदन करने वाले आवेदक एक से अधिक कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिंदी और इंग्लिश जर्नलिज्म का पेपर एक ही होता है इसलिए आप इनमें से किसी एक पेपर में ही बैठ सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य किसी पेपर में भी बैठ सकते हैं। जितने कोर्सेज में आप आवेदन करना चाहते हैं, आपको उतने ही फॉर्म भरने होंगे और उतनी ही प्रवेश परीक्षाओं में बैठना होगा। इन कोर्सेज को सफलतापूर्व पूरा करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आईआईएमसी में ही कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा दी जाती है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां संस्थान के कैंपस में आती हैं। आवेदन करने वाले लोगों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई 2015 को विभिन्न शहरों में किया जाना है। उडिय़ा जर्नलिज्म में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन एक जून 2015 को सिर्फ भुवनेश्वर में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले चयनित आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

उडिय़ा जर्नलिज्म के अलावा सभी कोर्सेज के लिए इंटरव्यूज का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। उडिय़ा जर्नलिज्म के लिए इंटरव्यू ढेंकनाल ब्रांच में ही होगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची बनाई जाएगी, जिसके आधार पर विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। एक से अधिक क ोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और अलग-अलग प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

आईआईएमसी की प्रवेश परीक्षा 31 मई को होनी है। उडिय़ा जर्नलिज्म के लिए प्रवेश परीक्षा सिर्फ भुवनेश्वर में होगी और इसकी तिथि 1 जून रखी गई है। आईआईएमसी के इन कोर्सेज में आवेदन के फॉर्म ऑनलाइन भी प्राप्त किए जा सकते हैं और  ऑफलाइन भी। फॉर्म भरने के बाद इसे 1200 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संस्थान के पते पर भेज दें। एससी/एसटी/ओबीसी/ शावि आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपए है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन