Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज नेशन वालों ने आईआईटी बाबा का जानबूझकर चीरहरण कराया है?

संत ओश-

एक दृश्य था जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था-बाकी सब मूक दर्शक बने रहे लगभग वही दृश्य कल एक न्यूज चैनल के दफ्तर में देखा गया।

अध्यात्म साधक अभय सिंह को कुछ भगवाधारियों ने घेर लिया-अपने अपने हिसाब से अपमानित किया-धक्के मारे, भला-बुरा कहा, गाली दी, पाकिस्तान का एजेन्ट बताया और न्यूज चैनल के एंकरों ने शिखण्डी की भूमिक बखूबी निभाई।

“सनातन धर्म के कथित ढोंगियों को अध्यात्म का वह शिखर कभी न समझ आएगा जो अभय सिंह ने प्राप्त कर लिया है।”

मुझे अभय को लेकर भय बस यह है कि- “ये लोग उसे जीने नहीं देंगे-मार डालेंगे।”

उस अकेले अभय से धर्म के नाम पर पूरे देश में चल रहा पाखण्ड उजागर हो हरा है।

आपको शायद नहीं पता ये वही धर्म का चोला ओढ़े ढोंगी लोग हैं जिनके कारण धर्म आज गर्त में जा रहा है।

ये वही ढोंगी लोग हैं जिनके त्रस्त होकर क्षत्रिय महावीर को जैन धर्म की स्थापना करनी पड़ी।

ये वही धर्म के ठेकेदार हैं जिनके कारनामों से दंग होकर क्षत्रिय गौतम बुद्ध को बौद्ध धर्म की वकालत करनी पड़ी।

ये वही मठाधीश हैं जिन्होंने दयानन्द सरस्वती को जीने नहीं दिया जहर देकर मार डाला और आज भी आर्य समाज का विरोध करते हैं।

ये वही लोग हैं जो हर हाल में जीते जी लोगों को बेवकूफ बनाकर अपनी सत्ता को बनाए रखना चाहते हैं।

पर सुखद बात ये है कि आज का युवा समझदार है – कौन गलत है कौन सही है, कौन बोध करा रहा है कौन बरगला रहा है स्पष्ट देख पा रहा है …!

ये भी पढ़ें…

न्यूज़ नेशन चैनल ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए पिटवा दिया आईआईटी बाबा को! देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन