Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया डेली लाइव के HR हेड समेत 5 एंकर्स का इस्तीफ़ा

राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव से लगातार पतन की खबरें आ रही हैं. सूत्रों की माने तो अब तक मैनेजमेंट ने 5 एंकर्स का इस्तीफ़ा ले लिया है. जिसके बाद चैनल के दूसरे कर्मचारियों व अन्य एंकर्स के भविष्य पर भी संकट की लकीर दिखाई देने लगी है. 

बताते चलें कि 9 माह पहले जिस तरह गाजे बाजे के साथ चैनल शुरू किया गया था और दिल्ली से मुंबई तक चैनल के होर्डिंग्स लगे थे, मेट्रो से लेकर बसों में इंडिया डेली लाइव का विज्ञापन लगा था, वो सब धीरे धीरे सिमट चुके हैं.

चैनल के संपादक शमशेर सिंह समेत कई अहम किरदार पहले ही चैनल से इस्तीफ़ा देकर जा चुके हैं. इधर एक ख़बर ये भी है कि चैनल ने HR हेड तक का इस्तीफ़ा मांग लिया है. ऐसे में चैनल में कार्यरत बाकी पत्रकार, नौकरी बचाएं या काम करें, वाले हालात से जूझ रहे हैं. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन