Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘इंडिया डेली’ नाम से आएगा नया चैनल, फिर वैकेंसी, फिर करो आवेदन

कई चैनलों से कार्यमुक्त शमशेर सिंह फिर एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। इंडिया डेली नाम से चैनल लाने की घोषणा ट्विटर पर की है। साथ ही चैनल में वैकेंसी होने की जानकारी देते हुए एक विज्ञापन पोस्ट किया है।

देखें-

टेलीविज़न पत्रकारिता में सुरक्षित और सुनहरा भविष्य चाहते हैं तो जुड़िये हमारे साथ। तुरंत भेजिए अपना CV! -शमशेर सिंह


इस बीच विवेक प्रकाश ने भी चैनल में जॉइन किया है। देखें नए आने वाले चैनल की नई टीम की शुरुआती तस्वीर…

ज्ञात हो कि शमशेर ने कुछ दिन पहले भी वैकेंसी के बाबत पोस्ट किया था और लोगों ने अप्लाई भी किया। अब फिर से वैकेंसी निकाल दी गई। कुछ लोगों का कहना है कि बेरोज़गारों के साथ ऐसा मज़ाक़ ठीक नहीं है। पिछली बार जीमेल पर मेल बनाकर बायोडाटा मंगाया गया, अब नई मेल आईडी पर मेल करने के लिए कहा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि ये चैनल हरियाणा के एक तेल व्यवसायी का है जिसका उत्साही पुत्र एक मीडिया वाले के चक्कर में आकर चैनल खोल रहा है। माना जा रहा है सौ पचास करोड़ खर्चने के बाद तेल व्यवसायी के पुत्र का उत्साह ठंढा पड़ सकता है। इसलिए नए लोग छह महीने की योजना बनाकर चैनल जॉइन करें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन