Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दीपक चौरसिया का कमाल – ‘इंडिया न्यूज’ टाप फोर हिंदी न्यूज चैनल्स में, सुधीर चौधरी हुए डाउन – जी न्यूज पांचवें पर खिसका

हिंदी न्यूज चैनलों की 34वें हफ्ते की टीआरपी आ गई है. शुरुआती टाप थ्री चैनल्स की टीआरपी गिरी है लेकिन तीनों की ही अपनी अपनी रैंकिंग बरकरार है. आजतक नंबर वन बना हुआ है. एबीपी न्यूज नंबर दो की पोजीशन में है. इंडिया टीवी लगातार नंबर तीन पर चल रहा है. इंडिया न्यूज ने करिश्मा दिखाते हुए नंबर चार की पोजीशन हथिया ली है. जी न्यूज नंबर पांच पर पहुंच गया है. हालांकि इंडिया न्यूज और जी न्यूज की टीआरपी बराबर है लेकिन उछाल के मद्देनजर इंडिया न्यूज नंबर चार पर माना जाएगा.

हिंदी न्यूज चैनलों की 34वें हफ्ते की टीआरपी आ गई है. शुरुआती टाप थ्री चैनल्स की टीआरपी गिरी है लेकिन तीनों की ही अपनी अपनी रैंकिंग बरकरार है. आजतक नंबर वन बना हुआ है. एबीपी न्यूज नंबर दो की पोजीशन में है. इंडिया टीवी लगातार नंबर तीन पर चल रहा है. इंडिया न्यूज ने करिश्मा दिखाते हुए नंबर चार की पोजीशन हथिया ली है. जी न्यूज नंबर पांच पर पहुंच गया है. हालांकि इंडिया न्यूज और जी न्यूज की टीआरपी बराबर है लेकिन उछाल के मद्देनजर इंडिया न्यूज नंबर चार पर माना जाएगा.

न्यूज नेशन को तगड़ा झटका लगा है लेकिन वह नंबर छह की पोजीशन बनाए हुए है. न्यूज24 को अच्छा फायदा हुआ है इस हफ्ते. बावजूद इसके वह सातवें पोजीशन पर है. आईबीएन7 आठवें और एनडीटीवी नौवें स्थान पर है. टीवी टुडे ग्रुप का तेज दसवें नंबर का चैनल है. ग्यारहवें नंबर पर सहारा समूह का समय चैनल है. बारहवें पर डीडी न्यूज है. तेरहवें स्थान पर पी7न्यूज है. इस हफ्ते के सबसे बड़े गेनर इंडिया न्यूज और न्यूज24 हैं. सबसे बड़ा लूजर इंडिया टीवी है. दीपक चौरसिया ने इंडिया न्यूज को नंबर चार पर लाकर यह साबित कर दिया कि उनका एक नया प्रयोग करने के लिए एबीपी न्यूज छोड़ना और एक गुमनाम से चैनल को ज्वाइन करना सही फैसला था.

जमीन से जुड़े और देसज बैकग्राउंड वाले दीपक ने हिंदी टीवी पत्रकारिता में लंबा उतार-चढ़ाव देखा है और काफी संघर्ष किया है. शहरी, एलीट, सवर्ण पत्रकारों का एक बड़ा ग्रुप हमेशा घोषित-अघोषित तरीके से दीपक चौरसिया का विरोध किया और उन्हें असफल बनाने की कोशिश की. लेकिन अपने मेहनत के दम पर दीपक ने इतिहास रच दिया है. दीपक चौरसिया अब हिंदी न्यूज चैनल्स के उन कुछ मार्केट लीडर एडिटर्स में शामिल हो गए हैं जो चैनल को अपने दम पर टाप फोर में लाने का दमखम रखते हैं. देखिए 34वें हफ्ते की टीआरपी…

wk 34’14, Tg : CS15+, share

Aajtak 17.2 dn 0.8

ABP 12.7 dn 1.1

India tv 12.0 dn 1.3

India News 11.4 up 1.7

Z news 11.4 up 0.2

News Nation 9.0 dn 1.2

News24 8.1 up 1.8

Ibn7 5.2 dn 0.1

Ndtv 4.4 up 0.2

Tez 4.1 same

Samay 3.1 up .3

DD news 1.5 up .2 

P7 .2 dn .9

लगे हाथ इंग्लिश न्यूज चैनल्स की टीआरपी भी देख-जान लीजिए…

CS 25+ M, Sec AB, 6 Metro, wk 34’14

Times Now 29.0 dn 1.3

NewsX 22.6 up 1.4

HT 19.4 dn 1.9

NDTV24*7 16.1 up 7.0

Cnn ibn 12.9 dn 5.3

पिछले हफ्ते का हाल जानें….

न्यूज24 का पतन जारी, जी न्यूज फिर चौथे पोजीशन पर

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rakesh chakraborty

    August 28, 2014 at 11:52 am

    great news, such a great man deepak ji…i salute sir..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन