Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज राजस्थान के दिनेश शर्मा के उत्पीड़न से परेशान हैं कर्मचारी!

हरदीप-

मेरा नाम हरदीप है। मैं पिछले 10 महीने से इंडिया न्यूज राजस्थान की टीम में काम कर रहा था। मेरे चाचा बीमार थे इसलिए 3 दिनों की छुट्टियों पर गया था। इसको लेकर मैने अपने आउटपुट हेड दिनेश शर्मा को सूचित किया था। इसी दौरान सैलरी आती है। पूरे ऑफिस के सभी कर्मचारियों की सैलरी आ जाती है लेकिन मेरी सैलरी नहीं आती है।

जब 3 दिन बाद ऑफिस जाता हूं तो और HR से बात करता हूं तो पता चलता है कि मेरे आउटपुट हेड दिनेश शर्मा ने मेरी सैलरी रूकवा दी। जब मैने इसको लेकर बात की तो वह कहने लगा कि आप छुट्टी पर गए थे इसलिए सैलरी होल्ड की गई। मैं अपने चाचा के बीमार होने का हवाला देता रहा और कहा कि आप से बोल कर गया था लेकिन आपने फिर भी ऐसी हरकत की।

जब बाद में मैं HR के पास जाता हूं तो वह मेरी बात सुनने की बजाय मुझसे बदतमीजी से बात करते हैं और डेढ़ महीने की सैलरी देने के लिए साफ मना कर देते है। कहते हैं कि तेरे हेड ने सैलरी रूकवाई है।

इसके बाद जब मैं अपने एडीटर इन चीफ मनु शर्मा से बात करता हूं तो वह बोलता है कि 15 दिन तक और काम करोगे तब सैलरी दी जाएगी, अगर नहीं करोगे तो ऑफिस से निकल जाओ।

दिनेश शर्मा डेस्क पर अपनी मनमानी करता है और जब कोई बोलता है तो उसको टारगेट करने लगता है। लोगों को छुट्टी नहीं देता है। लड़कियों के साथ भी बुरा बर्ताब करता है। अगर कोई कुछ बोलता है तो नौकरी से निकालने की धमकी देता है। इससे पहले भी वह कई लोगों की सैलरी रूकवा चुका है। भड़ास4 मीडिया से मेरा अनुरोध है कि मेरी अवाज को उठाया जाए ताकि लोग दिनेश शर्मा की सच्चाई जान सकें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Abhishek sharma

    May 10, 2023 at 8:36 pm

    इंडिया न्यूज ऐसे दल्लों से सराबोर हैं!

  2. MANOJ KUMAR

    May 10, 2023 at 8:54 pm

    जिन दिनेश शर्मा जी की यह सज्जन बात कर रहे हैं वो दिनेश जी हमारे पुराने साथी रहे हैं। वे एक नेक इंसान है। बड़े ही संवेदनशील और सबकी मदद करने वाले व्यक्ति हैं। उनकी कोशिश सबको साथ लेकर चलने की होती है। रही बात तनख्वाह की तो वो HR देता है ना कि डेस्क इंचार्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन