Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंदौर प्रेस क्लब चुनाव में हेमंत शर्मा महासचिव के पद पर जीते

Chandrashekhar Sharma : इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव कल सम्पन्न भए। हेमंत शर्मा, दीपक कर्दम, अभिषेक मिश्रा और अंकुर जायसवाल क्रमशः महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार बतौर मतदान के पहले ही तगड़े माने जा रहे थे। चारों जीते भी। इनमें भी दीपक और अंकुर के लिए तो जैसे लहर थी ! सभी निर्वाचित साथियों को बधाई।

अभिषेक खासे लकी रहे कि विजय गुंजाल का नामांकन रद्द होने से उनको मौका मिला था। अभिषेक कांग्रेस नेता और प्रखर वक्ता केके मिश्रा के सुपुत्र होते हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला अरविंद तिवारी और नवनीत शुक्ला की पेनल में था। ये दोनों अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने थे। बाजी तिवारी और उनकी पेनल ने मारी।

बताते हैं कि तिवारी ने कई सदस्यों की सदस्यता खत्म की थी और करीब डेढ़ सौ नये सदस्य बनाए थे। कहा जा रहा है कि चुनाव में तिवारी पेनल की गिनती उसी डेढ़ सौ से शुरू थी और शुक्ला पेनल की हार की वजह भी वही बनी। यों इसमें कोई शक नहीं कि तिवारी की अगुआई में उनकी पेनल ने टीम के रूप में एकजुट होकर आक्रामक अंदाज में और व्यवस्थित प्रचार के जरिए चुनाव लड़ा।

इसके उलट शुक्ला पेनल में इस सबका अभाव रहा। वो कहते हैं न रोते रोते जाए और मरे की खबर लाए। माना जा रहा है कि कमल कस्तूरी को चुनाव लड़ाने के शुक्ला पेनल के फैसले का भी मतदाताओं में ठीक मैसेज नहीं गया। कोषाध्यक्ष पद पर उनके सामने संजय त्रिपाठी थे, जिन्हें कमजोर उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन जीते वही।

बहरहाल इस नयी टीम के पास अगले तीन साल खूब काम करने का मौका है। बशर्ते कोर्ट में लंबित मामलों में कोई अन्यथा निर्णय न आए। सभी को शुभकामनाएं और तमाम साथियों को हैप्पी होली।

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन