Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अंतरराष्ट्रीय फजीहत : अरब देश भारत के मुसलमानों से ज्यादा ताकतवर हैं, आज उन्होंने दिखा दिया!

यूसुफ़ किरमानी-

अंतरराष्ट्रीय फजीहत… सचमुच अरब देश भारत के मुसलमानों से ज्यादा ताकतवर हैं… आज उन्होंने दिखा दिया…. बीजेपी ने अरब देशों की नाराजगी पर आज रविवार को अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड किया और एक बेवकूफ मीडिया प्रभारी नवीन जिन्दल को पार्टी से ही बाहर कर दिया।

लेकिन बीजेपी ने यह सब तब किया जब अरब देशों ने पैगंबर पर नूपुर शर्मा की गलत टिप्पणी और नवीन जिन्दल के उकसाने वाले ट्वीट का संज्ञान लिया।

भारत में पिछले दस दिनों से किसी न किसी शहर में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे हैं। कानपुर में तो खैर दंगा भी हो गया लेकिन तब तक बीजेपी और उसकी सरकार नहीं जागी थी। लेकिन अरब देशों ने जैसे ही गुस्सा दिखाया, बीजेपी ने दस मिनट भी नहीं लगाया कार्रवाई करने में।

अब भारतीय मुसलमानों को इसमें कुछ रोशनी देखनी चाहिए। वे अरब देशों को अपना पालनहार या मसीहा मान लें और उन्हीं से सारी फरियाद करें। क्योंकि वहां से भारत सरकार को कहा जाएगा तो वो फौरन सुनती है।

25-30 करोड़ मुसलमानों की बातों को नहीं सुनने वाली बीजेपी और उसकी भारत सरकार अगर अरब देशों के इशारे पर ही कदम उठाएगी तो मुसलमानों के लिए और क्या रास्ता है।

लेकिन यह सब खतरनाक है। भारत बात-बात में चीन, अमेरिका और तमाम देशों से कहता रहा है कि वो हमारे अंदरुनी मामलों में दखल न दे लेकिन अरब देशों ने न सिर्फ दखल दिया बल्कि अपनी बात भी मनवा ली है।

बीजेपी और मोटी सरकार को सोचना चाहिए कि वो किस लेवल की फजीहत कराना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्तर की या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की। फजीहत तो दोनों में ही होनी है। राष्ट्रीय स्तर में ये होता है कि घर की बात घर में रहती है।

अब कानपुर में इसी मुद्दे पर दंगा हुआ। वहां अब एक तरफा गिरफ्तारियां हो रही हैं। पुलिस वीडियो सबूत मानने को तैयार नहीं है। वहां पर एक समुदाय के लोग ही गिरफ्तार किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार को अगर लगता है कि इन सब चीजों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है तो वो गलतफहमी है।


सरफ़राज़ नज़ीर-

पूरी दुनिया में कड़ी मज़म्मत और शदीद गुस्से के नताइज में सऊदी अरब, कुवैत, बहरैन और लीबिया में सुपरस्टोर्स से भारतीय उत्पादों को हटाया जा रहा है। दारूल इफ्ता बाकायदा प्रेस नोट जारी कर बहिष्कार की अपील कर चुका है, भारतीय कामगारों पर भी कल खतरा उत्पन्न हो कह नहीं सकते। कितनों की रोज़ी रोटी जाएगी। खबर आ रही है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मोहम्मद अनस-

ट्विटर पर यह अभियान क्यों चला… सऊदी अरब, ओमान, क़तर, कुवैत, बहरीन, इजिप्ट में भारतीय सामानों का बहिष्कार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध पिछले 36 घंटों से ट्विटर पर विरोध का टॉप ट्रेंड ने भाजपा को वह करने पर मजबूर किया, जिसे भाजपा कभी नहीं करती। भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित एवं पार्टी से बाहर निकाल दिया है। दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल को भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है। गौरतलब हो कि नुपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल ने हजरत मोहम्मद साहब के ऊपर आपत्तिजनक बातें कही थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन