Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इरा को जो मीडिया की दुनिया में मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला!

विवेक शुक्ला-

इरा झा से पहली बार टाइम्स हाउस में 1986 में मुलाकात हुई थी। हम दोनों दीनानाथ मिश्र जी के चैंबर के आगे खड़े होकर बातें कर रहे थे। बातों में बात इंदौर की निकली तो बात क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी की भी होने लगी। दोषी जी इंदौर से ही हैं। इरा ने बताया था कि दोषी जी ने उन्हें बचपन में गोदी में खिलाया था। दोषी जी और इरा के पिता दोस्त थे।

38 सालों के बाद उस पहली मुलाकात को याद कर ते हुए बड़ी मुश्किल से अपने आंसू रोक पा रहा हूं। इरा की मार्फत उसके पति अनंत और पुत्र ईशान से भी दोस्ती हो गई। दोनों ही पत्रकार हैं। अब लगता है कि इन तीनों में मेरा सबसे करीब ईशान ही है। आज ईशान बता रहे थे कि मम्मी दो हफ्ते से द्वारका के एक अस्पताल में एडमिट थीं।

इरा को मैंने एक बेखौफ और ईमानदार अखबारनवीस पाया। डेस्क के काम में बहुत तेज-तर्रार थी। रिपोर्टिंग भी आला दर्जे की करती थीं। साथी सुजीत ठाकुर ने सही लिखा कि इरा को जो मीडिया की दुनिया में मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। वह बहुत खुद्दार थी। वह अपनी बात कहने में किसी एडिटर के आगे झुकती नहीं थी। जाहिर है कि इस तरह के लोगों को तो हमेशा घीसना ही पड़ता है। इस लिहाज से राम मिलाई जोड़ी थी इरा और अनंत भाई की।

कैसे कह दूं इरा झा को अंतिम प्रणाम।


अनिल जैन-

अभी कुछ देर पहले पत्रकार मित्र अनिल त्यागी और विनोद अग्निहोत्री की पोस्ट से दुखद सूचना मिली कि वरिष्ठ पत्रकार इरा झा नहीं रहीं. आज दोपहर दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. इरा जी ने लंबे समय तक दिल्ली और छत्तीसगढ़ में रहते हुए नवभारत टाइम्स और हिंदुस्तान के लिए काम किया. वरिष्ठ पत्रकार मित्र अनंत मित्तल उनके पति हैं और उन्हीं के साथ कुछ मौकों पर प्रेस क्लब में उनसे मुलाकात हुई. अपने काम के प्रति बेहद समर्पित, बेहद बातूनी, मुखर और हंसमुख स्वभाव की इरा जी की स्मृति को सादर नमन और अनंत जी व उनके बेटे प्रति हार्दिक संवेदना.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन