Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्या आईटी इंडस्ट्री ख़त्म होने जा रही है?

आज AI, ML, डाटा Science आ गए हैं.. और फिर से IT industry ख़त्म होने की बात आ रही है. जबकि ऐसा होगा नहीं. हाँ जो Basic जॉब्स हैं Level 1-2 टाइप्स.. वो AI खा जाएगा…

मनीष शर्मा-

पिछले कुछ समय से यह सुगबुगाहट चल रही है और एक डर का माहौल भी है. दुनिया भर मे IT जॉब्स कम की जा रही हैं और ऐसा लग भी रहा है कि इस industry को बड़ा झटका लगने जा रहा है.

इन सबमें कुछ सच है, कुछ Exaggeration है. और कुछ लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि चल क्या रहा है.. और वह अफवाह उड़ा कर लोगों का मनोबल तोड़ रहे हैं.

और यहाँ मैं भारत की IT Industry की बात कर रहा हूँ. अमेरिका और अन्य देशों में क्या होगा यह वही देश जाने. IT की बात करें तो भारत में यह industry 1970-80 से है. उस समय छोटे स्तर पर थी. उस समय के चैलेंज अलग थे. तब हमारा Digital इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा नहीं था. Talent पूल भी नहीं था… लेकिन फिर भी हम लगे हुए थे.

पहले IT Industry मे Trends हर 10-12 सालों में बदलता था…. अब यह हर साल या 6 महीने में बदलने लगा है.

1990 के दशक में आप देखें, तो हम केवल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ही करते थे…. फिर आया Dotcom Boom… और website development शुरू हो गया.

फिर Y2K आया… और भारतीय engineers ने इसके प्रभाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई. लेकिन उसी समय Dotcom Bubble burst भी हुआ. और 2000-2001 में यह बात चलने लगी कि IT Industry अब ख़त्म हो जायेगी.

मुझे अच्छे से याद है 2001 में जब मैंने BSC IT में एडमिशन लिया.. तब अधिकतर जान पहचान के लोगों ने कहा कि कहाँ जा रहे हो.. ये industry तो डूब रही है. आज मुझे इस industry मे लगभग 20 साल हो गए हैं.

फिर हमने Diversify करना शुरू किया. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट, Database, Server Management आदि शुरू हुए. फिर से नये skills सीखने पड़े लोगों को. लाखों नयी तरह की जॉब्स आयी market में.

उसके बाद 2007-09 के बीच IT सर्विस Management आ गया. हजारों नई तरह की जॉब्स आयीं. इसी दौरान Lehmann Brother कांड हुआ.. अमेरिका में recession आया, जो फिर पूरी दुनिया में फैला. लेकिन भारतीय IT Industry मे जॉब्स बढ़ती गयी. क्यूंकि पश्चिम देशों की Cost ऑप्टिमिजेशन और cost cutting हम ही संभव कर पा रहे थे.

2010 के आस पास Cloud Computing आ गया. फिर से हल्ला मचा कि जॉब्स चली जाएंगी. जॉब्स गयी भी. लेकिन नयी पैदा भी हुई.

भारत मे Digital Penetration बढ़ा. लाखों startups आये. बड़ी-बड़ी कंपनियों ने Digital Transformation पर काम किया. यह सब करने के लिए लोग चहिये थे. IT industry में demand बनी रही.

नये जॉब प्रोफाइल आये… Project Management, Technical Project Management, GRC आया. Audits, Security, Vulnerability Management जैसी नयी चीजें आयी. जो पहले नहीं थी.

फिर आया Covid. और फिर से एक बार यह हल्ला मचा कि क्या IT ख़त्म होने वाली है? शुरू में झटका लगा, लेकिन उसके बाद IT ने जबरदस्त ग्रोथ की इस पीरियड में.. वर्क From Anywhere का concept शुरू हुआ.

आज AI, ML, डाटा Science आ गए हैं… और फिर से IT industry ख़त्म होने की बात आ रही है. जबकि ऐसा होगा नहीं…. हाँ जो Basic जॉब्स हैं Level 1-2 टाइप्स… वो AI खा जाएगा.

जो पहले V shape Hierarchy हुआ करती थी किसी भी IT कंपनी में, मतलब नीचे level पर सबसे ज्यादा लोग, और जैसे-जैसे ऊपर level पर जाते हैं, लोगों की संख्या कम होती जाती है.

अब वह Diamond shape हो जाएगी. मतलब सबसे नीचे और सबसे ऊपर सबसे कम resource… और बीच में 95% resource रहेंगे.

AI के इस्तेमाल से आपकी Productivity बढ़ेगी, समय बचेगा. अब उस बचे हुए समय में आप कोई और काम भी करेंगे, जिससे आप अपने Business को एडिशनल value दे पाएं.

और यह केवल IT में नहीं होगा… हर Domain में होगा. Sales, Marketing, Manufacturing, Banking, Financial Services सब जगह होगा.

तो क्या ये सब फील्ड भी ख़त्म हो जाएंगे? नहीं होंगे…. यह सब भी transform होंगे… बदलेंगे.

इसके अलावा जो सबसे अच्छी बात होगी… वो होगी IT पढ़ने वाले ही IT में जाएंगे. जबकि अभी तक मैकेनिकल, Electrical वाले.. सब IT में घुस जाते थे.

आज देश में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और Services सेक्टर के कारण Core Engineering domains में नौकरियां बढ़ रही हैं. आप Electronics से हैं, मैकेनिकल से हैं, ECN से हैं…. तो आपके लिए उसी domain में नौकरी मिल जायेगी… आपको जबरदस्ती IT में जाने की जरूरत नहीं.

मेरे हिसाब से यह अच्छा बदलाव होगा. AI के बारे में एक बात कहनी है… कि अभी यह शैशव काल में है. आज भी अधिकतर लोगों को इसके business use cases नहीं मालूम.

AI आपके लिए डाटा fetch कर देगा, एनालिसिस कर देगा…. लेकिन decision making के लिए तो कोई चाहिए. ऊपर से AI पर अभी Bias और Ethics की बहस चल रही है… इसलिए AI द्वारा दी गयी चीजों को आप पूरी मेरिट पर नहीं ले सकते.

उदाहरण के लिए…. मैं AI का उपयोग करता हूँ अपने Business डाटा को समझने के लिए लेकिन उसके बाद भी किसी ना किसी level पर मुझे सबकुछ validate भी करना पड़ता है. क्यूंकि जरूरी नहीं जो AI आपको परोस रहा हो, वह एकदम सही हो. अगर जिस LLM पर आपका AI Trained हो, उसका डाटा सेट गलत हो तो उसका आउटपुट भी गलत होगा, biased होगा.

पश्चिम के देशों में Cost Cutting बढ़ेगी, De Dollarization के कारण margins पर दबाव बढ़ेगी.. बदलाव का दबाव बढ़ेगा…. ऐसे में दुनिया के सामने भारत ही होगा सहायता के लिए.

जरूरत है जो IT में लोग हैं, और जो आना चाहते हैं… उनका Modern टूल्स और Concepts पर अच्छे से Train होने की. और एक आदत डाल लेनी होगी.. हर दो साल में बदलाव के लिए तैयार रहने की.

और यह आदत सिर्फ IT वालों को नहीं… बल्कि सबको डाल लेनी होगी… क्यूंकि AI हर possible क्षेत्र को disrupt करने वाला है. आप Sales में हैं, आप Marketing में हैं, आप वकील हैं, डॉक्टर हैं, या किराने की दुकान चला रहे हैं…. AI हर जगह impact करेगा… और आप नहीं बदले तो सच में ख़त्म हो जाएंगे.

क्यूंकि Change is the only constant.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन