Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘भारत’ समाचार पर छापा मारने गई आईटी टीम की कुटाई की खबर सच निकली, एफआईआर दर्ज

आए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास… इनकम टैक्स टीम छापा मारने निकली थी लेकिन खुद ही मार खा गई… ऐसा टीम की प्लानिंग और रणनीति में फेल्योर की वजह से हुआ. अति सुरक्षित एक अपार्टमेंट में घुसने पर टीम के लोगों की सही पहचान न मिलने के कारण गार्ड और निवासियों ने घेरकर पीट दिया. इससे संबंधित खबरें भी छपीं.

अब आईटी टीम ने मुकदमा दर्ज करा दिया है. इसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस बाबत स्थानीय अखबारों में खबर भी छपी है. देखें नीचे एफआईआर और दैनिक जागरण में छपी खबर.

ज्ञात हो कि सत्ता विरोधी खबरें लगातार दिखाने के कारण भारत समाचार चैनल के आफिस, इसके संचालकों और पत्रकारों के घरों-आफिसों पर छापेमारी की गई. इसी मकसद से आईटी डिपार्टमेंट की कई टीमें लगाई गई थीं. एक टीम गोमतीनगर के गंगा अपार्टमेंट पहुंची जहां उसे मारपीट झेलना पड़ा.

संबंधित खबर-

भारत समाचार पर छापे के चक्कर में कुट गई इनकम टैक्स की टीम!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन