Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार पर छापे के चक्कर में कुट गई इनकम टैक्स की टीम!

पवन सिंह-

कल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के पांच लोग गलतफहमी के चक्कर में गंगा अपार्टमेंट, गोमतीनगर विस्तार में तबियत से कूटे गये। हुआ यूं कि इनकम टैक्स के अधिकारी किराए की टैक्सी लेकर गंगा अपार्टमेंट पहुंचे। गार्ड ने रोका तो वो लोग धमकी देकर ऊपर चले गये।

गार्ड ने एक आदमी को नीचे रोक कर हूटर बजा दिया। इस पर सब लोग एकत्र हो गये। पांचों लोगों को भीड़ ने धर लिया और पूछताछ की लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं हुआ कि वो कहां से आए हैं।

इस पर भीड़ ने पांचों को जमकर कूटा। पुलिस बुलाई गई तो पता लगा ये सब इनकमटैक्स के लोग थे। भारत समाचार चैनल के किसी अधिकारी के घर छापा मारने आए थे लेकिन खुद पर छापा पड़ गया और भीड़ ने अपनी छपाई दे दी।
खबर की पुष्टि वहीं रहने वाले एक पत्रकार साथी ने की है।


जैग़म मुर्तज़ा-

लखनऊ से एक चटपटी ख़बर है। यहां गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में, एक टीवी चैनल के सह-निदेशक रहते हैं। वहां पर इन्कम टैक्स के चार अफ़सर मय पुलिस फ़ॉलोअर छापा मारने पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी पीछे थी और अफ़सरों की गाड़ी आगे।

आईटी टीम की पुरानी मॉडल वाली इनोवा जैसे ही अपार्टमेंट के गेट पर पहुँची तो गार्ड ने बैरियर गिरा दिया। आईटी वालों को गाड़ी रोकनी पड़ी। गाड़ी रुकते ही चारों अफ़सर तेज़ी से उतरे और अपनी ड्यूटी निभाने का ड्रामा करते हुए अपार्टमेंट की ऊपर की मंज़िल की तरफ़ सीढ़ियों से भागे।

गेट पर मौजूद सेक्यूरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अफ़सरों ने उसे अनदेखा कर दिया। इस दौरान गार्ड ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सेफ़्टी अलार्म दबा दिया। फिर क्या था… साइरन बज उठा। इस बीच लोगों ने गार्ड को चोर चोर चिल्लाकर भागते देखा तो हड़बड़ा गए।

आगे आईटी वाले, पीछे गार्ड, उसके पीछे पुलिस। बस सीन समझिए। लोगों को लगा बदमाश घुस आए हैं। उन्होंने आईटी वालों को घेरा और एक फ्लैट में बंद कर लिया, और शिकारी ख़ुद शिकार हो गए। इतने में पुलिस वाले कुछ कर पाते आयकर अधिकारी धुने गए। जमकर कुटाई हुई।

जैसे-तैसे फ्लैट का दरवाज़ा खुलवा कर उनकी जान बचाई गई। लोगों को असलियत पता लगी तो धुनने वाले वहां से खिसक लिए और बाक़ी लोगों ने सॉरी बोलकर पीछा छुड़ा लिया। काश, हर सोसायटी में गार्ड अपनी ड्यूटी इतनी ही तत्परता से निभाएं तो आयकर विभाग ईमानदारी से काम करने लगे 🙂

Fb

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन