Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

iTV न्यूज नेटवर्क के मीडिया स्कूल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार नदीम अख्तर

वरिष्ठ पत्रकार नदीम अख्तर को लेकर सूचना है कि उन्होंने आईटीवी न्यूज़ नेटवर्क के मीडिया स्कूल ‘आईटीवी नेक्स्ट इंटरनैशनल मीडिया स्कूल’ मैं बतौर एसोसिएट प्रोफ़ेसर और विभागाध्यक्ष ज्वाइन किया है.

साल 2001 में अमर उजाला से बतौर ट्रेनी शुरूआत करने वाले नदीम ने ऑल इंडिया रेडियो, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, जी न्यूज, दैनिक जागरण जैसे मीडिया संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे लंबे समय तक IIMC के फैकल्टी मेंबर भी रह चुके हैं.

बता दें कि itv network भारतीय मीडिया में एक अग्रणी नाम है, जो हिंदी और अंग्रेज़ी में दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज व न्यूज़ एक्स) और कई क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों का संचालन करता है. इसके अलावा ग्रुप ‘दी संडे गार्जियन’, ‘दी डेली गार्जियन’, ‘आज समाज’ व ‘इंडिया न्यूज’ अख़बार निकालता है.

इसके अलावा आईटीवी समूह कई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स का संचालन भी करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन