Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खबरों की दुनिया से चले गए जहीर, हरीश ,गोपाल! श्रद्धांजलि सभा में भीड़ उमड़ी, देखें तस्वीरें

तीन वरिष्ठ पत्रकारों के असमय निधन पर शोकसभा, श्रद्धांजलि सभा में वक्तओं ने व्यक्त किये उदगार

जबलपुर। खबरों से खेलने वाले, खबरों को आम करने वाले तीन बेहतरीन खबरनवीस जहीर अंसारी, हरीश चौबे और गोपाल अवस्थी आज खास हो गए।इन तीनों का स्मरण करते हुए शहर के पत्रकारों, राजनीतिेक, प्रशासनिक, समाजसेवियों और साहित्यकारों ने इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इन तीनों पत्रकारों की अपनी-अपनी खासियत थी जिसकी भरपाई अब नहीं हो सकती। इन सभी ने अप्रत्याशित रूप से इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

इनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है। सभी वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों ने इस अवसर पर घोषणा की हर वर्ष इन तीनों पत्रकारों की स्मृति में सामाजिक सरोकार और ज्वलंत मुद्दों पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। खबरों की दुनिया को असमय अलविदा कहकर चले गए नगर के इन तीन प्रतिष्ठित पत्रकारों को शहर ने दिल से याद किया और भावांजलि अर्पित की।

सिविक सेंटर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें नगर के कलमवीरों, समाजसिवियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने दिवंगत पत्रकार जहीर अंसारी, हरीश चौबे और गोपाल अवस्थी के प्रति शोकसंवेदनाएं एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके साथ जुड़ी यादों, उनके व्यक्तित्व और उनके कृतित्व को अपने शब्दों में मौजूदजनों से साझा किया।

इस अवसर पर रवि बाजपयी, चैतन्य भट्ट, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, ईएमएस के प्रधान संपादक सनत जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सहित बड़ी संख्या में वक्ताओं ने शब्दांजलि अर्पित की।

इन्होंने दर्ज कराई उपस्थिति

विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव एवं अशोक रोहाणी, कांग्रेस नेताओं में आलोक मिश्रा, नरेश सराफ, अचल सिंह गौर, जगत बहादुर सिंह अन्नू, सौरभ नाटी शर्मा, मुकेश राठौर, अयोध्या तिवारी, कमलेश रावत, मदन लारिया, अशोक जैन फुग्गा, शिवकुमार चौबे, मनोज सेठ के अलावा भाजपा नेताओं में जीएस ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, संदीप जैन, राममूर्ति मिश्रा, अमित जैन, रज्जू राठौर, रवि शर्मा, सुरेन्द्र राठौर, कमल ग्रोवर एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल सहित नगर के राजनीतिक घरानों से अनेक नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं।

समाज सेवी

इंद्रमोहन भाटिया,अखिलेश मेबन, हरिओम शर्मा, (रिटायर्ड डीएसपी), डॉ. जितेन्द्र जामदार, डॉ.सुधीर तिवारी, डॉ. अरविंद जैन, विवेक गोस्वामी, संपूर्ण तिवारी एवं विक्रम अवार्डी मधू यादव आदि मौजूद रहे।

पत्रकारगण

आशीष शुक्ला, सच्चिदानंद शेकटकर,पंडित काशीनाथ शर्मा,विप्लव अग्रवाल, संजीव चौधरी, पंकज शाह,राजेश कुमार विश्वकर्मा (पिंटू ),सत्यम तिवारी, पंकज पटेरिया, रफीक खान, आनंद मनोध्या,रविंद्र दुबे ,सुनील साहू, संजय गोस्वामी, संजय चौधरी, पंकज स्वामी, राकेश पाठक, संजय मिश्रा, आनंद जैन, अंशु शर्मा, विवेक उपाध्याय, गणेश सेन, मयंक तिवारी, पियूष श्रीवास्तव, पियूष बाजपेई, मतलूब अंसारी, डॉ.जावेद,राजेश विवेदी, सुमन पुरोहित, संजय श्रीवास्तव, संजय मलिक, जावेद खान, व्यंकटेश कोरी,पवन पटेल,अमित सोनी, आशीष विश्वकर्मा, संजय राठौर, अनिल तिवारी, राजेश मालवीय, अशोक बर्मन, राजेश बर्मन, गोलू वर्मा, सुबोध दुबे, महेश मेहदेल, सतीश राका, शुभम शुक्ला, अनवा रूल वहीद सहित बड़ी संख्या में नगर के पत्रकारगण मौजूद रहे।

इन्होंने पत्र संदेश से दी श्रद्धांजलि

सांसद राकेश सिंह , कर्मचारी नेता योगेन्द्र दुबे, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित अनेक संगठनों ने पत्रों के माध्यम से भावांजलि दी।

जिला एवं पुलिस प्रशासन

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा,नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार सिंह, ओमती सीएसपी आरडी भारद्वाज, ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल, नगर निगम अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा एवं रादुविवि के वित्त अधिकारी रोहित सिंह कौशल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रशासनिक अमलों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन