Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नागपुर के पत्रकार जगदीश जोशी के खिलाफ महिला ने विनय भंग का मामला दर्ज कराया

नागपुर : खबरों की हकीकत को जनता तक पहुँचाने वाले ही सवालों के घेरे में पहुँचने लगे हैं। नागपुर में रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद शहर के चर्चित क्राइम रिपोर्टर जगदीश जोशी के खिलाफ फिर एक मामला दर्ज हुआ। प्रतिष्ठित हिंदी अखबार लोकमत समाचार के अपराध संवाददाता जगदीश जोशी पर एक महिला ने बदसलूकी और सम्मान को ठेस पहुँचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि जगदीश जोशी ने मेयो अस्पताल में मुलाकात के दौरान उससे बेतुके सवाल पूछे। बातचीत के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार किया जिससे उसके सम्मान को ठेस पहुँची है। पीड़िता के अनुसार 5 अक्टूबर को जोशी से मेयो अस्पताल के अपघात विभाग के बहार उसकी मुलाकात हुई। खुद को पत्रकार बताते हुए उसने उनसे सवाल किया और अखबार के माध्यम से उसे बदनाम करने की धमकी दी। पत्रकार का व्यवहार निंदनीय था जिससे उसके सम्मान को ठेस पहुँची है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तहसील पुलिस के सहायक निरीक्षक पी पी नागतिलक ने भादंवि की धारा 354 (अ) (4) और 509 के तहत विनयभंग का मामला 40 वर्षीय पत्रकार के खिलाफ दर्ज किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन