Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण प्रबंधन की नीच हरकत : जानिए क्यों निकाल दिया अपने दो पत्रकारों अरविंद और संजीव को…

Arjun Sharma : टोनी व श्रीवास्तव का जागरण से बाहर होना आज की मीडिया की वास्तविकता… दोस्तों दैनिक जागरण प्रबंधन ने आज अपने दो वरिष्ठ पत्रकारों लुधियाना के ब्यूरो चीफ अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख फोटो जर्नलिस्ट संजीव टोनी से इस जुर्म के बदले त्यागपत्र मांगा क्योंकि एक अकाली पार्षद की गुंडागर्दी के खिलाफ जागरण प्रबंधन के कहने पर ही इन दोनों पत्रकारों ने ये मुद्दा उठाया पर बीते रोज अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना दौरे के दौरान जब पत्रकारों के साथ हो रही धक्केशाही का मुद्दा उठा दिया तो इल्जाम ये लगाया कि उन्होंने (इन दोनों पत्रकारों ने) पंजाब में अरविंद केजरीवाल को अकालियों के खिलाफ मुद्दा दे दिया है।

फिलहाल दोनों का तबादला धनबाद बिहार में करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। जाहिर है कि यहां से बाहर कर दिये गए, क्योंकि ये लोग धनबाद तो जाएंगे नहीं। बहुत अफसोसनाक है सरकारों और अखबार प्रबंधन का ये गठजोड़।

इसके पहले की खबर ये है… अकाली पार्षद ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी …. जालंधर…. पंजाब में लुधियाना के एक अकाली पार्षद द्वारा  संवाददाता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में जालंधर के पत्रकारों ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आज पुलिस एवं प्रशासन को मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम ज्ञापन सौँपा। प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल ने बताया कि लुधियाना के रिपोर्टर अरविंद श्रीवास्तव बलात्कार के एक मामले की रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस मामले में अकाली पार्षद ने उन्हें खबरें न लिखने के लिए कहा, लेकिन अरविंद सच्चाई लिखते रहे। इससे गुस्साए अकाली पार्षद ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी।

पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अखिलेश

    July 7, 2016 at 4:14 pm

    धनबाद बिहार में नहीं झारखंड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन