Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आइडिया चोरी करने और धमकाने के मामले में दैनिक जागरण पर हुआ मुकदमा

दैनिक जागरण वाले चोरी और सीनाजोरी के लिए कुख्यात हैं. ताजा मामला पटना का है. मानस कुमार उर्फ राजीव दुबे अपनी कंपनी चलाते हैं. उन्होंने बिल्डरों और आर्किटेक्ट्स पर आधारित ‘बिल्डकान’ नामक एक प्रोग्राम करने का इरादा बनाया. इसके लिए गल्ती से उन्होंने एक ऐसे आर्किटेक्ट (नाम- विष्णु कुमार चौधरी) की मदद ली जो दैनिक जागरण से भी जुड़ा हुआ था. उस आर्किटेक्ट ने सारा आइडिया दैनिक जागरण वालों को बता दिया.

CIVIL Court Case File Copy

दैनिक जागरण के मार्केटिंग के वाइस प्रेसीडेंट विकास चंद्रा को यह आइडिया भा गया और उन्होंने इस बिल्डकान कार्यक्रम के जरिए जागरण को हर प्रदेश में करोड़ों कमवाने का विचार बना लिया. इसके लिए उन्होंने मानस कुमार उर्फ राजीव दुबे को धमकाना शुरू कर दिया. मानस भी तेजतर्रार हैं. उन्होंने पहले से ही सब कुछ कापीराइट करवा लिया था. सो, तत्काल उन्होंने न सिर्फ दैनिक जागरण वालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखा दिया बल्कि कोर्ट में मुकदमा ठोंक दिया.

पता चला है कि दैनिक जागरण वाले अब अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए मानस कुमार को धमका रहे हैं. मानस कुमार ने भड़ास4मीडिया को फोन पर बताया कि उन्हें दैनिक जागरण के विकास चंद्रा धमकियां दे रहा है. जिस कार्यक्रम को उन्होंने मेहनत से प्लान किया, उसे अब जागरण हड़प लेना चाहता है. दैनिक जागरण की मंशा यह कार्यक्रम खुद के बैनर तले करने की है ताकि वह सारा रेवेन्यू हड़प ले जाए. मानस ने कहा कि यह चोरी और सीनाजोरी का मामला है जो बिलकुल पेशेवर नहीं है. ऐसी हरकत टुच्ची कंपनियां करती हैं. मानस के मुताबिक वह अंत तक लड़ेंगे. अगर उनके साथ कुछ बुरा होता है तो उसके लिए दैनिक जागरण प्रबंधन और विकास चंद्रा जिम्मेदार होंगे.

उपर कोर्ट में किए गए मुकदमें की कापी के शुरुआती दो पन्ने हैं… नीचे थाने में दी गई तहरीर की कापी है….

 FIR Report

ज्यादा जानकारी के लिए पीड़ित मानस से संपर्क [email protected] या [email protected] या +917633995888 या +918292610840 के जरिए किया जा सकता है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन