Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जामताड़ा प्रेस क्लब चुनाव: देवाशीष अध्यक्ष तो आरिफ की सचिव पद पर जीत!

झारखंड के जामताड़ा जिले में जामताड़ा प्रेस क्लब का चुनाव मतदान प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। जामताड़ा में पहली बार प्रेस क्लब के गठन को लेकर हो रहे मतदान में जिले के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जामताड़ा में प्रेस क्लब के गठन को लेकर जिले के सभी 6 प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय रूप से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को सदस्यता अभियान के तहत जोड़ा गया।

जामताड़ा जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब क्लब के गठन को लेकर तमाम संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर क्लब का गठन विधिवत चुनाव के माध्यम से कराया गया।

21 दिसंबर को संपन्न हुए प्रेस क्लब के चुनाव में देवाशीष भारती को अध्यक्ष, आरिफ हुसैन को सचिव, उज्जवल आजाद को उपाध्यक्ष मिथिलेश निराला को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि 11 कार्यकारी सदस्यो के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। जहां अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष भारती और चंचल गिरी में सीधी सीधा मुकाबला था। वही सचिव पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार धनेश्वर सिंह और आरिफ हुसैन के बीच सीधा मुकाबला रहा। कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश निराला और निशिकांत मिस्त्री के बीच मुकाबला हुआ।

जामताड़ा जिला समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में आयोजित जामताड़ा प्रेस क्लब के मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए सुरक्षा बल तैयार किए गए थे। जामताड़ा प्रेस क्लब के चुनाव प्रभारी अजय सिंह और संचालन समिति के अजीत कुमार, देवेश कुमार और दीनबंधु राउत ने सभी चुनावी प्रक्रिया को संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत संपन्न कराया।

चुनाव में रिटर्निग ऑफिसर के रूप में जामताड़ा के शिक्षाविद डीडी भंडारी की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ वहीं अवकाश प्राप्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार के पर्यवेक्षण में जामताडा प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुआ।

जामताड़ा प्रेस क्लब के चुने गए सभी पदाधिकारी को पर्यवेक्षक नवीन कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। मालूम हो कि झारखंड बनने के बाद से ही जामताड़ा में प्रेस क्लब का गठन कभी भी मतदान प्रक्रिया के तहत संपन्न हो पाया। बीते 25 वर्षों से प्रेस क्लब रजिस्टर पर ही चल रहा था और तमाम पदाधिकारी रजिस्टर पर ही चुने जाते थे। यह पहला अवसर है जब जिले के तमाम पत्रकारों ने इस प्रक्रिया के तहत चुनाव में भाग लेकर प्रेस के क्लब के पदाधिकारी का चयन किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन