Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनमोर्चा अखबार के संपादक पद से खुद को मुक्त कर लिया कृष्ण प्रताप ने!

अनिल कुमार सिंह-

वरिष्ठ पत्रकार और देश के इकलौते सहकारी अखबार जनमोर्चा के संपादक भाई कृष्ण प्रताप ने जो सूचना दी है वह उदास करने वाली है। उन्होने आज ही जनमोर्चा के संपादकीय दायित्व से खुद को मुक्त कर लिया है।

जनमोर्चा दैनिक के प्रधान संपादक शीतला सिंह जी इधर बढ़ती उम्र के चलते सक्रिय नही रह गए हैं। ऐसे में कृष्ण प्रताप जी ने जनमोर्चा को अपने श्रम और सूझ बूझ से पठनीय बना रखा था।

इधर के वर्षों में झूठे और फर्जी लोगों का वर्चस्व जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में काफी बढ़ गया है। धन के बढ़ते महत्व ने पेशेवर प्रतिबद्धता और नैतिक मूल्यों को पृष्ठभूमि में डाल दिया है। शायद नई सामाजिक संस्कृति के इन नए दबावों को वे झेल नही पा रहे थे।

उनका इस तरह से जनमोर्चा छोड़ना बहुत दुखद और निराशाजनक हैं । जनमोर्चा के ऐतिहासिक अवदान और प्रतिबद्ध पत्रकारिता से परिचित लोगों के लिए यह खबर और भी अकेला कर देने वाली है। उनका दौर हमेशा याद किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन