Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ास की ख़बर का असरः जनसंदेश टाइम्स के पूर्व कर्मचारी को मिला पीएफ का पैसा

photo 640x480

भड़ास4मीडिया पर छपी ख़बर ने आखिर अपना रंग दिखाया और जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर के पूर्व कर्मचारी को उसके भविष्य निधि(पीएफ) का अटका हुआ पैसा मिल गया। मामला अनुज पाण्डेय का है जिन्होने आठ माह जनसंदेश टाइम्स के आईटी विभाग में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्य किया था। संस्थान छोड़ने के बाद उन्होने अपने पीएफ की जमा धनराशि के लिए आवेदन किया तब उन्हे पता चला कि जनसंदेश टाइम्स के किसी भी कर्मचारी का पैसा पीएफ खाते में जमा ही नहीं हुआ है। ये स्थिति तब थी जब कि संस्थान को दो वर्ष पूरे होने जा रहे थे।

अनुज ने इस संबंध में गोरखपुर ईपीएफ कार्यालय से पत्राचार भी किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। पीएफ विभाग इस बात को जानता था कि जनसंदेश टाइम्स के कर्मचारियों का एक भी रुपया खाते में नहीं जमा हुआ है वह फिर कोई भी विधिक कार्रवाही नहीं कर रहा था। अनुज ने भड़ास को अपनी समस्या से अवगत कराया और अपने स्तर से प्रयास जारी रखे। भड़ास पर ख़बर प्रकाशित होने के बाद जनसंदेश टाइम्स और ईपीएफ विभाग ने आनन-फानन में कार्यवाही करते हुए भविष्य निधि का पैसा अनुज के खाते में जमा करा दिया साथ ही बाकी कर्मचारियों का भी पैसा जमा करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अनुज ने भड़ास को एक धन्यवाद पत्र भेजा है। पढ़ें पत्रः

महोदय,
        अब जा के आपके पोर्टल पर प्रकाशित खबर का असर सरकारी विभाग पर हुआ और मेरे जान देने की बात के बाद विभाग ने मेरे भविष्य निधि के पैसे आनन फानन में जमा करा दिया है और बाकि कर्मचारियों के पैसे दिलाने की प्रक्रिया अनवरत जारी है। 

यह एक बार फिर साबित हो गया की सही दिशा में किया गया प्रयास ही आपको सरकरी विभाग से आपका कार्य संपन्न करने में मदद करेगा
 
मेरा भड़ास टीम को धन्यवाद
अनुज पाण्डेय

मूल ख़बरः

जनसंदेश टाइम्स और पीएफ विभाग मिलकर पचा रहे दो साल से पीएफ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन