Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

जन-तंत्र टीवी में पत्रकारों के लिए कई पदों पर वैकेंसी, तत्काल अप्लाई करें!

राष्ट्रीय न्यूज टीवी चैनलों में अपनी अलग पहचान रखने वाले जन-तंत्र टीवी में बंपर वैकेंसी निकली है। लिहाजा जो टीवी जर्नलिस्ट एक अच्छे चैनल के साथ जुड़कर अपने करिअर को नई दिशा देना चाहते हैं उनके लिए ये बेहद खास मौका है। ना सिर्फ पत्रकारों बल्कि टेक्निकल डिपार्टमेंट में भी वैकेंसी निकली है। चैनल को इनपुट डेस्क और आउटपुट डेस्क पर योग्य पत्रकारों की जरुरत है।

संस्थान के मुताबिक न्यूनतम अनुभव 2 वर्ष का होना चाहिए। टिकर के लिए भी दो प्रोड्यूसर की जरूरत है। जबकि पैनल के लिए तीन प्रोड्यूसर, एक ऑनलाइन स्विचर, चार सीजी ऑपरेटर की वैकेंसी चैनल ने निकाली है। जनतंत्र टीवी को चार वीडियो एडिटर्स भी चाहिए। साथ ही चैनल को वेब डेस्क के लिए तीन सब एडिटर और डिजिटल टीम के लिए 5 मल्टी मीडिया प्रोड्यूसर की आवश्यकता है।

जनतंत्र टीवी हाल के वर्षों में हिंदी न्यूज चैनलों में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक बन चुका है। चैनल अपनी खबरों की विश्वसनीयता और सटीक प्रस्तुति के लिए जाना जाता है।

इन सभी वैकेंसी के लिए आवेदक वॉक इन इंटरव्यू के लिए जनतंत्र टीवी के ऑफिस में जा सकते हैं। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदक वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।

इच्छुक आवेदक अपना सीवी [email protected] पर मेल कर सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू के लिए नोएडा सेक्टर 125 में जास्क टावर स्थित जनतंत्र टीवी के हेडक्वार्टर में जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे विज्ञापन देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन