Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जय आनन्द को चुना अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आर.) की जिला इकाई की बैठक रविवार को लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन में हुई जहां सर्वसम्मति से जिला इकाई का चुनाव हुआ। चयन के अनुसार जय आनन्द को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रमेश सोनी उपाध्यक्ष, अनुज विक्रम सिंह महामंत्री एवं मनीष वर्मा संगठन मंत्री चयनित बनाये गये। इस दौरान संरक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये एकजुटता पर बल दिया। संरक्षक कैलाशनाथ मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता मिशन है। इसी उद्देश्य से दृढ़ संकल्पित होकर पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिये।

संचालक अनिल पाण्डेय ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये विश्वास जताया कि जय आनंद के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। चुनाव अधिकारी अजीत सोनी की देख-रेख में सम्पन्न हुये चुनाव में आये पत्रकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय आनंद ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा गया है, उस पर खरा उतरने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान वरिष्ठ सम्पादक डा. सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक रामजी जायसवाल, डा. गुलाब चन्द्र मौर्य, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, संजय अस्थाना सहित अन्य साथियों ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विरेन्द्र मिश्र विराट, सरोज श्रीवास्तव, डा. अनिल दूबे आजाद, गौरव उपाध्याय, कृष्ण चन्द्र तिवारी, श्याम रतन श्रीवास्तव, बृजेश यादव, सत्य नारायण सेठ, नारायण सेठ राही, संजय शुक्ला, दिनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन