Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्रिक्स चीन का ‘गेम-प्लान’ नहीं, यह मोदी का ‘गेम-फील्ड’ है: डॉ. जगदीश चंद्र

11 जुलाई की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “Modi’s Global Gameplan BRICS & Beyond” शीर्षक से प्रसारित 1 घंटे के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रिक्स और उसके बाद का ग्लोबल गेमप्लान बताया है, साथ ही पीएम मोदी की 8 दिन की 5 देशों की यात्रा पर ओवरऑल व्यू पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए हर एक पहलू का सटीक और शानदार विश्लेषण किया।

इस शो में डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मोदी की विदेश नीति BRICS और ग्लोबल साउथ में नेतृत्व स्थापित करना, वेस्ट की प्रभुता को चुनौती देना, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस और दुर्लभ खनिजों की एकाधिकार प्रवृत्ति तोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया 8-दिवसीय पांच देशों की यात्रा ने भारत की वैश्विक कूटनीति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। ब्रिक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताएं भी बताई,साथ ही 2026 में भारत में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भूमिका बताई। ब्रिक्स देशों में डॉलर के स्थारन पर नई मुद्रा को लेकर भी विचार रखे। QUAD सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि “Modi’s Global Gameplan BRICS & Beyond” थीम के तहत, मोदी ने ब्राजील में BRICS सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज उठाई, आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाया, और दुर्लभ खनिजों की एकाधिकार प्रवृत्ति को चुनौती दी। ब्राजील में 114 घोड़ों की शाही सलामी और सर्वोच्च सम्मान ने उनकी लोकप्रियता को रेखांकित किया। अर्जेंटीना, घाना, और त्रिनिदाद-टोबैगो में भारतीय समुदाय और स्थानीय नेताओं का उत्साहपूर्ण स्वागत, साथ ही क्यूबा, मलेशिया, और वियतनाम के नेताओं से चर्चा, भारत की बढ़ती वैश्विक साख को दर्शाता है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.37 लाख से ज्यादा दर्शक लाइव देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन