Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार जिले सिंह और विजय शर्मा का निधन

जयपुर से सूचना है कि पत्रकार विजय शर्मा का कल यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि स्नान घर में गिरने के कारण तीन दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शर्मा के परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री है। शर्मा काफी समय तक राष्ट्रीय सहारा से जुडे रहे और इन दिनों स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। शर्मा का अन्तिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव अलवर में किया गया। पिंक सिटी प्रेस कलब और पत्रकार संगठनों ने विजय शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्वाजंलि दी है।

उधर, हरियाणा के कैथल से मिली सूचना के मुताबिक पत्रकार जिले सिंह का सोमवार अल सुबह लंबी बीमारी के कारण सिविल अस्पताल में निधन हो गया। 54 वर्षीय जिले सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। जिले सिंह ने दैनिक जागरण के कैथल कार्यालय में बतौर छायाकार करीब 19 साल से अपनी सेवाएं दी। वे ईमानदार, मेहनती एवं संघर्षशील पत्रकार थे। उनके निधन पर सोमवार को मीडिया सेंटर में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन