Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर अखबार ने जिंदा व्यक्ति के मरने का विज्ञापन छाप दिया, बवाल

दैनिक भास्कर जयपुर ने 30 अक्टूबर को जिंदा व्यक्ति राजीव सिंह के मरने का विज्ञापन छाप किया।

दैनिक भास्कर अखबार में शोक संदेश के विज्ञापन छपवाने के लिए संबंधित व्यक्ति या रिश्तेदार को अपना पहचान पत्र देना होता है। इसके वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी संबंधित डिपार्टमेंट के प्रबंधक द्वारा की जाती है। परंतु इस मामले में किसी भी प्रकार का वेरिफिकेशन नहीं किया गया। और विज्ञापन को प्रकाशित कर दिया गया।

अगले दिन संबंधित प्रभावशाली जिंदा व्यक्ति द्वारा शिकायत व एफ आई आर दर्ज कराने के पश्चात अखबार द्वारा माफीनामा छापा गया। फिर इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। विज्ञापन एजेंसी पर कार्रवाई करने की कोशिश की गई।

बताया जाता है कि पहले भी इस प्रकार की गलतियों भास्कर द्वारा की गई थी। मृत व्यक्तियों के फोटो को चेंज कर दिया गया। विज्ञापन एजेंसियों द्वारा शिकायत करने पर उचित जवाब नहीं दिया गया। बाद में एजेंसी ब्लॉक करने की धमकियां देकर उन्हें चुप करवा दिया गया।

इस ताजा मामले में उसी रात पीड़ित व्यक्ति के घर पर अनजान व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया। घर की गाड़ियों और दरवाजे को तोड़ दिया गया। बाद में धमकियां दी गई। इस घटना की खबर का प्रकाशन दैनिक भास्कर अखबार को छोड़कर सभी अखबारों में अगले दिन किया गया।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन