Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकारों पर सरकारी आतंक कांग्रेस राज में भी पहुँचा, देखिए वो खबरें जिससे पत्रकार जितेंद्र को सबक सिखा रही है छत्तीसगढ़ पुलिस!

कन्हैया शुक्ला-

पत्रकार ही हमेशा सरकार और सरकारी सिस्टम के आंखों की किरकरी क्यों बने रहते हैं ..? क्या खबरें लिखना , अन्याय और सरकार के गलत नीतियों को उजागर करना अब सरकार और प्रशासन संवैधानिक रूप से से अपराध समझने लगी है ..अगर ऐसा है तो क्यों नही सरकार पूरे देश के पत्रकारों को एक बार में ही जेल में ठूंस देती है कम से कम सरकार और सरकारी अधिकारियों के कृत्य को न कोई लिखेगा न बोलेगा ..उत्तरप्रदेश के बलिया में पेपर लीक मामले में फंसाए गए पत्रकार , मध्यप्रदेश के सीधी में पत्रकारों को नंगा करने पर राहुल गांधी ने तो बढ़–चढ़ के लिखा है पर छत्तीसगढ़ जहां पर कांग्रेस की सरकार है वहां पर चुप बैठे हैं ..क्या राजनेता सिर्फ अपने फायदे के लिए पत्रकारों को इस्तेमाल नहीं कर रहे ..?

ताज़ा मामला है छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का ..जहां पर एक यूट्यूब और डिजिटल प्रिंट का पत्रकार है जिसका नाम जितेंद्र जायसवाल है..अब इसका गुनाह क्या था इसकी खबरों से समझ लीजिए ये कैसे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा ..अब इस तरह की खबरें लिखेगा तो प्रशासन और सरकार के आंखों में मिर्ची तो लगेगी ही ..अब इस पत्रकार के खिलाफ जिसने आवेदन दिया है उसका नाम है जितेंद्र सोनी जो कैनविज मल्टी लेवल मार्केटिंग ( चीट–फंड ) का काम करता है और इस कंपनी के खिलाफ पूरे देश में धोखाधड़ी का केस दर्ज है..उसने शिकायत की है जिसके आधार पर पत्रकार जितेंद्र जायसवाल को पुलिस ने थाने में रख के पीटा है और आवेदन मांगने के लिए प्रयास में जुटी हैं क्योंकि इस पत्रकार ने अपने खबरों से धनिया बो रखी थी ..बहुतों को जेल भेजवाया है बहुतों की दलाली बंद करवा दी है ..जब इस मामले में स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे तो देखा आरोपी बनाए गए पत्रकार की पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ घंटो से थाने के कर्मचारियों से प्रार्थना कर रही है पर ये पुलिस है छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की ..कुछ भी हो जाए पत्रकार को लिखने का खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा ..ये है कांग्रेस के राज्य में पत्रकारों का हाल .. बताया जा रहा है की एक थाना प्रभारी जिस पर हत्या का मुकदमा चल रहा है उसके खिलाफ भी इसने लिखा था जिसके बाद उसे ख़ास तौर पर इस पत्रकार के ऊपर लठ चलाने के लिए बुलाया गया था ..हद होती है शर्मनाक कृत्य पर क्या राहुल गांधी और भूपेश बघेल कभी जागेंगे या फिर सिर्फ बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में ही पत्रकार के हितेषी बनने का दिखावा करेंगे ..

ये हैं पत्रकार जितेंद्र जायसवाल की खबरें जिसकी वजह से रात भर थाने में मारे गए पत्रकार महोदय और उनकी पत्नी छोटी बच्ची अपने पिता के चीखें सुनती रही…

https://fb.watch/cgQJeSMcx5/

https://fb.watch/cgQPft1EhR/

https://fb.watch/cgQVsH4DBY/

https://bharatsamman.com/भुपेश-की-हत्यारी-पुलिस-रा/*

मूल खबर-

एसपी तुकाराम थानेदारों को बुला-बुला कर पत्रकार जितेंद्र को पिटवा रहा, पत्नी-बच्ची चीखें सुन रहीं! देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/patrkaar-jitendra-giraftari-prakran/

संबंधित वीडियो-

छत्तीसगढ़ के बेबाक़ पत्रकार जितेंद्र की पत्नी ये क्या कह रहीं हैं!
https://youtu.be/gElliYEU-PM

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन