Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राजस्थान में अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

मदन मोहन सोनी-

पत्रकारिता के नाम पर गोरखधंधा करने वाले एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला राजस्थान के बारां जिले का है। राकेश औदिच्य नामक शख्स पर फर्जी अखबार प्रकाशित करने का मामला सामने आया है।
बता दें कि राकेश औदिच्य पर कोटा, बारां व अटरु के कई थानां में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद इस पत्रकार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस को दिए गए आवेदन में रामबाबू बघेरवाल ने कहा कि राकेश औदिच्य के पास पत्रकारिता की कोई डिग्री नहीं है। वो मेरे अखबार को हथियार बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करता है। मेरे फर्जी हस्ताक्षर से साजिश के तहत मेरे अखबार को बेच दिया गया है। सरकार और पीटीआई द्वारा बनाए गए नियमों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

हुआ यूं कि रामबाबू बघेरवाल नामक पत्रकार ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनके अखबार के मिलते जुलते नाम से राकेश औदिच्य ओर उसका गिरोह दूसरा अखबार प्रकाशित कर रहा है। इसकी आड़ में वो आपराधिक कृत्यों और अवैध वसूली में लिप्त है। जबकि उपरोक्त अखबार मैंने किसी को बेचा नहीं है। उक्त आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन