Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार – दीवाली के दिन लिफ्ट मांगकर पत्रकार को लूट लिया

मदन मोहन सोनी-

घटना बिहार के मधुबन की है। दीपावली के दिन बाइक पर लिफ्ट मांग कर अज्ञात अपराधी ने इलाके के जाने माने पत्रकार राकेश कुमार पांडेय के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधी ने चिरैया – ढाका रोड में मीरपुर बाजार से 1 किलोमीटर की दूरी पर बाइक रुकवा कर 54 हजार रुपए लूट लिए । पीड़ित पत्रकार ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाना में एक आवेदन पत्र दिया है।

जानकारी के अनुसार पत्रकार अपने समधियाना मीरपुर से मधुबन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मीरपुर बाजार पर एक अनजान आदमी ने हाथ देकर अगले चौक तक लिफ्ट देने का आग्रह किया। इंसानियत का परिचय देते हुए पत्रकार ने अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दिया।

थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही बाजार से ढाका रोड में लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर उसने बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकते ही उसने स्वयं को किसी संतोष झा का आदमी बताते हुए मारपीट कर रुपए लूट लिया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन