Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हरियाणा के झज्जर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, 8 आरोपियों पर मुकदमा

रियाणा के झज्जर जिले के लुहारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार धर्मेंद्र चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात रविवार रात की है जब धर्मेंद्र चौहान अपने घर के बाहर टहल रहे थे। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाने की खबर है।

धर्मेंद्र चौहान लुहारी गांव के निवासी थे और लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे, इस वक्त फास्ट न्यूज इंडिया नामक एक संस्थान से जुड़े थे।

रविवार रात करीब सात बजे जब वे रोज़ की तरह भोजन के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके सिर पर गोली चला दी। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में चौहान को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

आठ पर मुकदमा

अमर उजाला अखबार की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, मृतक के बेटे आशीष चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और घायल पिता को अस्पताल ले गया। एंबुलेंस में जाते वक्त धर्मेंद्र चौहान ने जिन लोगों पर शक जताया, उनके नाम बेटे ने पुलिस को बताए। इनमें लुहारी निवासी मुकेश, सुरेश, लक्ष्मण पुत्रगण रावत, सुरेश उर्फ नीटू, बालाजी धर्मकांटा लुहारी के मालिक राकेश (निवासी पाटोदा), अंकित (भोड़ा कलां), कातिया (भोड़ा कलां), और गोविंद सरपंच (पाटोदा) शामिल हैं।

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर इन आठ लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं, जिसमें खाली कारतूस और खोल शामिल हैं।

इस मामले में एसीपी हैडक्वार्टर अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि जांच के लिए सीआईए सहित कई टीमें गठित की गई हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन