Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

के न्यूज़ इंडिया का एयरटेल पर प्रसारण बंद, पत्रकारों की सेलरी भी लेट

कानपुर से संचालित के न्यूज इंडिया को लेकर सूचना है कि इन दिनों चैनल की स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही है. चैनल पर लोकसभा चुनाव में अपने जिले के स्ट्रिंगरों से वसूली करवाने के आरोप भी लगे थे. अब ताजा इनपुट है कि K News चैनल एयरटेल पर बंद हो गया है.

बताया जा रहा है कि यह चैनल एयरटेल पर 334 नंबर आता था. कई दिनों से एयरटेल की नोटिस की पट्टी चैनल पर पैसे देने की चल रही थी. यह चैनल अब सिर्फ जियो और डेन नेटवर्क पर चल रहा है.

सूत्रों की माने तो चैनल मालिक अनुराग अग्रवाल इस समय चैनल में काम करने वाले कर्मचारियों की भी सैलेरी 3 महीने से रोक कर बैठे हैं. सूचना विभाग में चैनल empanled है और इसके आरओ का रेट भी ठीक है लेकिन चैनल एयरटेल पर बंद है इसकी जानकारी सूचना विभाग को भी नहीं है.

इस संबंध में चैनल के एक पत्रकार ने भड़ास को बताया कि, “चैनल एयरटेल पर चल रहा कि नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. डेन पर आता है, हमारे घर में डेन ही लगा है. बाकी सेलरी जरूर पिछले कुछ समय से दो-दो महीने की आ रही है. कभी कभी 2 से तीन महीने होने पर सेलरी आती है.”

हमने चैनल के प्रधान संपादक दुर्गेंद्र चौहान से भी संपर्क करने का प्रयास किया. बहरहाल, खबर लिखे जाने तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका.

नोट- इस खबर पर अपना पक्ष या वर्जन [email protected] पर मेल करें, उसे हूबहू यहां प्रकाशित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन