Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महोबा में न्यूज24 चैनल के पत्रकार से बदतमीजी करने वाले कथित पत्रकार पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़24 चैनल के महोबा जिला संवाददाता कफील अहमद से कवरेज करने के दौरान तथाकथित बहरूपिया पत्रकार का चोला ओढ़े हुए एक व्यक्ति ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी… उस व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए न्यूज24 के जिला संवाददाता ने तहरीर दी.

कफील अहमद ने अपनी तहरीर में इस तथाकथित पत्रकार के खिलाफ आरोप लगाया कि यह व्यक्ति निरंतर अपने आप को पत्रकार बता कर अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाता रहता है. न्यूज़ 24 चैनल के संवाददाता कफील अहमद से न्यूज़ कवरेज के दौरान इस तथाकथित पत्रकार ने गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी देकर मौके से निकल गया था.

संयुक्त मीडिया क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऐसे फर्जी पत्रकार के खिलाफ एक सुर में आवाज बुलंद की है. कफील अहमद ने कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया जिस पर कोतवाली प्रभारी ने तथाकथित पत्रकार के खिलाफ 352, 504, 506 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने के लिए मुहिम तेज कर दी है.

बिहारी लाल गाडगे
ब्यूरो चीफ
दैनिक तरुण मित्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन