Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिन्दुस्तान अखबार के चीफ सब एडिटर कमलेंद्र राय का अल्पायु में निधन

उपेंद्र आर-

।।अत्यंत दुखद।। विश्वास नहीं हो रहा लेकिन नियति को कोई टाल नहीं सकता। अभी १३ अगस्त को कमलेन्द्र राय भाई (हिन्दुस्तान अखबार दिल्ली में चीफ सब एडिटर) से बात हुई थी। सब ठीक था।

आज सूचना आई कि इहलोक से विदा हो गये। भगवान भोले नाथ परिवार व स्वजन को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। शत शत नमन।


निशांत कौशिक-

आफिस के साथी कमलेन्द्र राय उर्फ कमल जी, आज अपनी अनंत यात्रा पर निकल गए। अभी उन्हें विदा कर अंतिम निवास स्थल से लौटे हैं। आफिस में हर ओर उनकी ही चर्चा है और हर साथी की आंख नम है।

परिवार में बिलखती पत्नी , दो बच्चों तथा बुजुर्ग पिता को अकेला छोड़कर कमल जी का यूं चले जाना पूरे आफिस के सभी साथियों को दुखी कर गया। छोटे से लेकर बड़े तक सभी की समस्याओं को लेकर चितिंत रहने वाले कमल जी स्वंय को लेकर खासे बेपरवाह थे और यह बेपरवाही ही उन्हें भारी पड़ गई। इनके अल्पायु में यूं चले जाने से हम सभी दुखी और नि:शब्द हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन