Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर लगने के बाद फरार हुए पत्रकारों के खिलाफ NBW जारी करेगी कानपुर पुलिस

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला प्रशासन लगातार पत्रकारों पर सख्त नजर आ रहा है। अवनीश दीक्षित जमीन कब्जा कांड के बाद एक के बाद एक दर्जनों की संख्या में पत्रकारों की धरपकड़ जारी है।

कमिश्नरेट पुलिस ने अवनीश के जिन साथियों पर गैंगस्टर लगाई है वह फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्क्वाड टीम गठित की गई है।

वहीं, कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा है कि सभी फरार पत्रकारों व अन्य के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया जाएगा।

शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने नाम न छापने की शर्त पर भड़ास को बताया कि “विडंबना यही है कि पुलिस की इस कार्रवाई में छोटी मछलियां धरी जा रही हैं जबकि जो लोग मुख्य किरदार में थे वह बचे हुए हैं। कल तक जो लोग किसी अखबार के दफ्तर में चपरासी का काम करते थे उन्हें न्यूज चैनलों का ब्यूरो तक बना देने वाले मास्टरमाइंडों का कुछ हुआ क्या..? कुल मिलाकर कुछ लोगों ने शहर में पत्रकारिता की जो गरिमा गिराई है उसे भरने में अब दशकों लग जाएंगे।”

यहां पढ़ें अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट…

ये भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन