Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी मीडिया के नए सीईओ बने वरिष्ठ पत्रकार करन अभिषेक सिंह!

सीनियर जर्नलिस्ट करन अभिषेक सिंह को लेकर सूचना है कि उन्हें जी मीडिया का नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त किया गया है. करन सिंह इससे पहले नेटवर्क18 समूह को बतौर सीईओ लीड कर चुके हैं.

करन, जनवरी 2019 में नेटवर्क18 में भाषा क्लस्टर के सीईओ के रूप में शामिल हुए थे. वह कंपनी में हिंदी न्यूज (टीवी और डिजिटल) के सीईओ के तौर पर योगदान दे रहे थे.

नेटवर्क18 से पहले उन्होंने स्टार इंडिया में काम किया था, यहां उन्होंने टेलीविज़न और डिजिटल दोनों प्लेटफ़ॉर्म के लिए एकीकृत बिक्री की देखरेख की थी. स्टार में अपनी अंतिम भूमिका में, वे अखिल भारतीय स्तर पर एजेंसी संबंधों का नेतृत्व करने के लिए ज़िम्मेदार थे.

इसके अलावा वह पेप्सिको इंडिया, नोकिया, गोदरेज सारा ली और एचयूएल के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अक्षय

    July 13, 2024 at 10:52 pm

    यशवंत जी आप एक अच्छा प्लेटफार्म देते हैं सबकुछ बोलने (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजीटल) वालों को।
    लेकिन आपके खुलासे में एक कमी है…..
    प्रेस से जुड़े लोगों को जिस तरह ठगा जा रहा है (भड़ास पर भी उपलब्ध हैं) उनके खिलाफ़ लिखते तो हो, लेकिन एक बड़ा समूह (चाकरी वाले) अपनी मोनोपॉली चलाते हैं। ऐसे लोगों के समाने जो खड़े हो सकें उनसे संपर्क भी तो कराएं।
    सादर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन