Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘इंडिया न्यूज़’ चैनल के मालिक कार्तिकेय शर्मा की जीत दिलचस्प है!

विश्व दीपक-

अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा का चुनाव हारना ही था. लेकिन अजय माकन की हार से ज्यादा दिलचस्प है कार्तिकेय शर्मा की जीत.

कार्तिकेय शर्मा उसी “इंडिया न्यूज़” चैनल के मालिक हैं जिसे शराब पीकर एंकरिंग करने वाले राष्ट्रवादी बेवकूफ दीपक चरसिया ने कुछ साल पहले रीलांच किया था. हालांकि टीवी मीडिया की गिरावट को समझने के लिए उन सारे लोगों का (एंकर, एंकरानियों समेत) वर्णन किया जाना चाहिए जो शराबी एंकर चरसिया की टीम में थे. चूंकि व्यक्तिगत नहीं होना चाहता इसलिए फिलहाल उन पर बात नहीं.

कार्तिकेय का दूसरा परिचय यह है कि वो एक ज़माने में कांग्रेस के ताकतवर नेता रहे विनोद शर्मा के बेटे और मनु शर्मा के (शायद) बड़े भाई हैं. मनु शर्मा का नाम लोग अब भूल चुके हैं.

90 के दशक में, दिल्ली की एक सोशलाइट पार्टी में जेसिका लाल नाम की मॉडल ने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था. मनु शर्मा ने सबसे सामने जेसिका लाल को गोली मार दी थी. हालांकि सामाजिक परंपरा के मुताबिक कई लोगों ने कहा कि उस वक्त आसमान में बादल छा गए थे, अंधेरा इतना घना था कि उन्हें कुछ दिखाई ही नहीं पड़ा.

बहरहाल, 2014 में विनोद शर्मा कांग्रेस से अलग हो गए. जैसे की केन्द्र में बीजेपी की सरकार आई शर्मा जी समझ गए कि पाला बदलने का वक्त आ गया. कल भगवा पार्टी के सहयोग से कार्तिकेय शर्मा जी जीत गए. अब वो संसद के ऊपरी सदन की शोभा बढाएंगे.

उम्मीद की जानी चाहिए कि राज्यसभा का इस्तेमाल करते हुए शर्मा जी टेंडर, ठेका हासिल करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे. उनके चैनल में जो सैलरी संकट काई सालों से छाया हुआ है (जिसका असर ऊपर के 10-20 लोगों पर नहीं होता) वह दूर होगा. एक संभावना और है. मुमकिन है शराबी एंकर, चरसिया की वहां वापसी हो जाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन