युवा डायरेक्टर विनोद ने बनाई शॉर्ट फिल्म ‘काश! सब ठीक हो जाए’, यूट्यूब पर रिलीज

Share the news

शॉर्ट फिल्म- य़स इट डज़ मैटर
निर्देशक- विनोद
कास्ट- अक्षय मिश्रा, ज्योति मिश्रा, शिव सिंह श्रीनेत, मयंक शाहनी
म्यूजिक- प्रमोद रिसालिया

युवा निर्देशक विनोद के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म य़स इट डज़ मैटर गुंगी फिलम् होते हुए भी बहुत बोल जाती है। इस फिल्म में नौकरी के लिए भटक रहे एक लड़के कहानी को कम समय काफी दिखाने का प्रयास किया गया है जोकि काफी सराहनीय है। ऐसी कहानी आम तौर पर भारत के हर शहर और मौहल्लों में सुनने और देखने को मिलती है खासकर लड़कियों के साथ। इस फिल्म में विजय नाम का लड़का काफी गरीब और आर्थिक तौर पर  कमजोर होने के कारण गांव को छोड़ कर शहर में नौकरी की तलाश में आता है। काफी इंटरव्यूज़ के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिलती।

नौकरी का कारण साफ है या तो वो शहर के हिसाब से काम नहीं कर पा रहा होगा या अंग्रेजों की देन अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा होगा। अंग्रेजी लिखने की बात इस लिए नहीं लिख रहा हूं कि भारत में कोई-कोई है जो अंग्रेजी लिख पाते है बाकी तो माहौल के हिसाब से मटर-मटर बोलना ही जानते है। विजय यानी अक्षय का अभियन नए होते हुए भी काफी अच्छा है। फिल्म की कहानी में जिस जगह विजय को दिखाया गया वो गजब का है। अब तक फिल्मी पर्दे पर नौकरी के लिए लड़कियों की मजबूरी की कहानियों को बहौत बार फिल्माया जा चुका है। लेकिन लड़के की मजबूरी को दिखाने का प्रयास निर्देशक विनोद ने काफी अच्छी तरीके से किया है।

इस फिल्म में विकटम विजय के साथ ठीक वैसा ही होता जैसा लड़कियों के साथ होता। हम अमूमन सुनते भी रहते है कि फला कंपनी का मालिक, मैनेजर लड़को के मिज़ाज का है या जिन्हे लड़कियों में रुचि नहीं होती बल्कि लड़को में होती है। वैसा ही विजय की कंपनी का मालिक अतुल सिंघानिया है जो कई लड़को को नौकरी के चक्कर में शिकार कर बना चुका था। विजय इन सब से तंग आ चुका था। अब विजय की जगह कोई भी होता तो ऐसा कदम उठाना ही पड़ता। क्योंकि विजय हर रोज सिंघानिया से शोषित होता था। एक दिन विजय वो कर देता है जो बहुत पहले किसी को शायद कर देना चाहिए था। यह कहानी हम सबको ये भी बताती है कि ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही बल्कि लड़कों के साथ भी होता है। इस छोटी सी फिल्म को एक बार देखना चाहिए। फिल्म आखिर में पहुंचते-पहुंचते ब्लैक एंड वाईट से रंगीन दुनिया में लौट आती है और इस मैसज के साथ खत्म होती है कि सब ठीक हो जाएगा। य़स इट डज़ मैटर। काश! सब ठीक हो जाए।

फिल्म देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=oHWVmwxEdoQ

भड़ास व्हाट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें- BWG9

भड़ास का ऐसे करें भला- Donate

भड़ास वाट्सएप नंबर- 7678515849

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *