Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कश्मीर सद्भावना मिशन पर जा रहे वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी

अलीगढ़। कश्मीर सद्भावना मिशन पर जा रहे वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट एवं समाजसेवी मनोज अलीगढ़ी की टीम को महापौर शकुंतला भारती, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अमुवि छात्र यूनियन के अध्यक्ष फैजुल हसन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेट से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी और उनकी टीम के कश्मीर सद्भावना मिशन पर जाने की जानकारी जब शहर के नागरिकों को हुई तो उनका शाम 6 बजे से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेट पर जुटना शुरू हो गया।

भारी संख्या में पहुंचे युवाओं, राजनैतिक दलों और समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं के अलावा एएमयू के छात्र नेताओं ने मनोज अलीगढ़ी और उनकी टीम की हौंसला अफजाई की। मनोज अलीगढ़ी ने कहा कि कश्मीर की घाटी जाने का मकसद शांति लाने का प्रयास होगा। भारतीय सेना और छात्रों के बीच चल रहे पत्थर युद्ध की मैं अपने कैमरे के माध्यम से बारीकी से कवरेज करूंगा और वहां के लोगों को शांति का संदेश भी दिया जायेगा। अपर जिलाधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने मनोज अलीगढ़ी को माला पहनाकर उनकी हौंसला अफजाई की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कश्मीर के बिगड़े हालातों में अलीगढ़ से शांति का संदेश लेकर जाना मनोज अलीगढ़ी की एक अच्छी पहल है।

महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि वह मनोज अलीगढ़ी और उनकी टीम की सलामती की दुआ करती हैं और कामना करती हैं कि मनोज अलीगढ़ी की सद्भावना यात्रा सफल हो। एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष फैजुल हसन और उनके सहयोगी छात्रों ने मनोज अलीगढ़ी को अच्छा संदेश लेकर जाने पर बधाई दी और निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ अपने कार्य को अंजाम देने की अपील की। समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश गौड़ ने अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ मनोज अलीगढ़ी को फूल-मालाओं से लाद दिया और उनकी गाड़ी के आगे पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। मनोज अलीगढ़ी की माताजी राममूर्ति देवी और पिता रामप्रसाद ने कहा कि उनके बेटे के कश्मीर जाने पर उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रभक्त स्नेहा शर्मा, कामिल खान, राम अवतार शर्मा, जलालुद्दीन मलिक, बाबी गौतम, प्रमेन्द्र गौतम, सतेन्द्र पंड़ित, आशीष शर्मा, मो. नफीस खां, ज्ञानचन्द्र वाष्र्णेय, डा. ललित उपाध्याय, रामप्रसाद, दिशा झा, नीतू शर्मा, सुमइया खान, उपेन्द्र मिश्रा, एके मिश्रा, लक्ष्मी देवी, आशीष पाॅल, मुतंजिम किदवई, एमडी साकिब, मौ. मुकीम, मनोज तौमर, सचिन कुमार, रूही खान, वैभव सैनी, जितेन्द्र भारद्वाज, विशाल देशभक्त, बबलू खान, हैप्पी राजा, राजीव राजपूत, अभिषेक माथुर आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन